: महिला सशक्त वाहिनी कक्षा की छात्रों के बीच क्रिकेट मैच संपन्न
Barkat Qureshi / Sun, May 11, 2025 / Post views : 288
महिला सशक्त वाहिनी कक्षा की छात्रों के बीच क्रिकेट मैच संपन्न
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 11 मई "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना" के तहत रविवार को महिला सशक्त वाहिनी कक्षा कीछात्रों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने स्थित ग्राउंड पर किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि जूनियर बालिका टीम एवं सीनियर बालिका टीम के बीच क्रिकेट मैच बालिका क्रिकेट कप का आयोजन किया गया । सीनियर टीम की कप्तान हेमलता मंडराई द्वारा टॉस जीतकर बेटिंग करने का निर्णय लिया गया और बेटिंग करते हुए कुल 6 ओवर में 69 रन 6 विकेट खोकर बनाएं। इस दौरान सर्वाधिक 37 रन त्रिवेणी धनगर ने बनाए। जवाब में जूनियर टीम 6 ओवर में कुल 45 रन ही बना सकी। इस प्रकार सीनियर बालिका टीम 24 रन से मैच जीत गई। विजेता सीनियर बालिका टीम को गोल्डन मेडल से खेल समन्वयक सुश्री सलमा खान ने सम्मानित किया। वही जूनियर बालिका टीम को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया। मेन ऑफ द मैच का खिताब त्रिवेणी धनगर को दिया गया।त्रिवेणी ने 37 रन बनाए और 1 विकेट भी लिया।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 11 मई "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना" के तहत रविवार को महिला सशक्त वाहिनी कक्षा कीछात्रों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने स्थित ग्राउंड पर किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि जूनियर बालिका टीम एवं सीनियर बालिका टीम के बीच क्रिकेट मैच बालिका क्रिकेट कप का आयोजन किया गया । सीनियर टीम की कप्तान हेमलता मंडराई द्वारा टॉस जीतकर बेटिंग करने का निर्णय लिया गया और बेटिंग करते हुए कुल 6 ओवर में 69 रन 6 विकेट खोकर बनाएं। इस दौरान सर्वाधिक 37 रन त्रिवेणी धनगर ने बनाए। जवाब में जूनियर टीम 6 ओवर में कुल 45 रन ही बना सकी। इस प्रकार सीनियर बालिका टीम 24 रन से मैच जीत गई। विजेता सीनियर बालिका टीम को गोल्डन मेडल से खेल समन्वयक सुश्री सलमा खान ने सम्मानित किया। वही जूनियर बालिका टीम को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया। मेन ऑफ द मैच का खिताब त्रिवेणी धनगर को दिया गया।त्रिवेणी ने 37 रन बनाए और 1 विकेट भी लिया।विज्ञापन
विज्ञापन