Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मान्धाता विधानसभा क्षेत्र मे कार्यकर्त्ताओ से मिलेंगे गुर्जर

Barkat Qureshi / Tue, Jan 14, 2025 / Post views : 195

Share:
मान्धाता विधानसभा क्षेत्र मे कार्यकर्त्ताओ से मिलेंगे गुर्जर --भाजपा नेता भीमसिंह गुर्जर के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओ के द्वारा किल्लोद मे आयोजित किया जायेगा भव्य कार्यक्रम। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रिटायर्ड सेनाधिकारी भीम सिंह गुर्जर बुधवार 15 जनवरी को अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रातः ओंकारेश्वर में भगवान ओंकार महाराज के दर्शन करेंगे दर्शन के पश्चात मान्धाता विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव के कार्यकर्ता एवं समर्थकों के बीच पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार सुबह 7बजे धरमेश्वर मंदिर पोखर (पामाखेड़ी) मे सुबह दर्शन कर नर्मदानगर,पुनासा,गुर्जरखेड़ी,सुलगाँव, मे कार्यकर्त्ताओ, से मुलाक़ात करने के बाद 10.30 बजे ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। साथ अनाथालय मे बच्चों को फल वितरण करेंगे।ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के पश्चात् मुंदी मे कार्यकर्त्ताओ से मुलाक़ात के बाद निमाड़ के प्रसिद्ध संत सिंगाजी महाराज के दर्शन करेंगे।   बड़ी सख्या मे कार्यकर्त्ता पहुंचेंगे किल्लोद- भीम सिंह गुर्जर रिटायर्ड सैनिक है और और सामजिक गतिविधियों मे सक्रिय होने के साथ-साथ लगातार लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्त्ता एवं एक समाजसेवी के रूप में पहचान रखते हैं।एवं सामान्य सीट मान्धाता विधानसभा से दावेदारी कर रहे है।16 जनवरी को उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थको ने मान्धाता विधानसभा क्षेत्र के मांगलिक परिसर किल्लोद मे भव्य सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है।जिसमे समूचे विधानसभा क्षेत्र से बड़ी तादाद मे कार्यकर्त्ता पहुंचेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें