Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मुख्यमंत्री अधोसंरचना में घटिया सड़क, का निर्माण कांग्रेस पार्षदों ने किया निरीक्षण, नगर पालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप

Barkat Qureshi / Wed, Mar 5, 2025 / Post views : 181

Share:
मुख्यमंत्री अधोसंरचना में घटिया सड़क, का निर्माण कांग्रेस पार्षदों ने किया निरीक्षण, नगर पालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप हरदा। मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना (चरण-4, फेस-1) के तहत वार्ड क्रमांक 28, जोशी कॉलोनी में लगभग 80 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही सीसी सड़क की गुणवत्ता पर कांग्रेस पार्षदों ने सवाल उठाए। मंगलवार दोपहर नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, विधायक प्रतिनिधि संजय जैन, वरिष्ठ पार्षद आहट खान, अक्षय उपरीत, रमेश सोनकर, सुनील गीते, धर्मेंद्र चौहान सहित अन्य पार्षदों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और वार्डवासियों से चर्चा की। निरीक्षण में सामने आया कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं हैं। सड़क की समुचित तराई नहीं की गई, जिससे सीमेंट और अन्य सामग्री सही तरीके से नहीं बैठ पाई। निर्धारित मानकों के विपरीत घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिससे पूरी सड़क पर धूल उड़ रही है। सीमेंट की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिससे सड़क पर जगह-जगह दरारें पड़ रही हैं। सिर्फ एक माह में सड़क खराब होने लगी, जिससे स्पष्ट है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई। नगर पालिका और इंजीनियर की जिम्मेदारी तय हो कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका को घेरते हुए कहा कि जब सड़क निर्माण चल रहा था, तब नगर पालिका के इंजीनियर और जिम्मेदार अधिकारी मौके पर क्यों नहीं थे? नगर पालिका ने ठेकेदार को खुली छूट क्यों दे दी? बिना निगरानी और जांच के भुगतान किया गया तो यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार होगा। वार्डवासियों की नाराजगी निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों ने भी नाराजगी जताई। एक स्थानीय रहवासी ने बताया "यह सड़क सिर्फ दिखावे के लिए बनाई गई है। धूल उड़ रही है, सीमेंट पूरी तरह से राखड़ में बदल गया है। ठेकेदार ने तराई नहीं की, हमें खुद पानी डालना पड़ा। सड़क कमजोर है, घरों में धूल भर रही है, जिससे परेशानी बढ़ गई है। हमें अच्छी गुणवत्ता की सड़क चाहिए, न कि यह घटिया निर्माण।" कांग्रेस पार्षदों की मांग   नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कहा   "यह मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है, लेकिन नगर पालिका और ठेकेदार की मिलीभगत से भ्रष्टाचार हो रहा है। न तो इंजीनियरों ने निरीक्षण किया, न ही निर्माण कार्य की निगरानी हुई। हम इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और भुगतान पर रोक की मांग करते हैं। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्षद धरना-प्रदर्शन करेंगे।"   कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन   कांग्रेस पार्षद इस मामले को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे और नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार एस.के. शर्मा (मुरैना) के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। यदि भुगतान किया गया, तो कांग्रेस इस भ्रष्टाचार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें