Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व पर विकास प्रदर्शनी आयोजित

Barkat Qureshi / Fri, Dec 13, 2024 / Post views : 269

Share:
मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व पर विकास प्रदर्शनी आयोजित हरदा 13 दिसम्बर 2024/ प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सरकार की गत एक वर्ष की उपलब्धियों व विकास कार्यों पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। हरदा जिला मुख्यालय पर विकास प्रदर्शनी स्थानीय नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित की गई है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार तथा पार्षदगण ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि इस विकास प्रदर्शनी में प्रदेश में निवेश और रोजगार के बढ़ते अवसर, गुणवत्ता पूर्ण और व्यवसायिक कौशल पर केन्द्रित शिक्षा, पर्यटन, श्री अन्न उत्पादन को प्रोत्साहन, जल गंगा संवर्धन अभियान, रोजगार के अवसरों का निर्माण, कमजोर वर्गों को मदद, सायबर तहसील, नवकरणीय ऊर्जा पर केन्द्रित रंगीन फोटो प्रदर्शित किये गये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें