Sun 14 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ‘‘मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व पर विशेष’’ पिछले 1 वर्ष में 16 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन तैयार हुए

Barkat Qureshi / Mon, Dec 16, 2024 / Post views : 1255

Share:
‘‘मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व पर विशेष’’ पिछले 1 वर्ष में 16 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन तैयार हुए ग्राम झाड़पा, मुरलीखेड़ा और झाझरी के लिए 3 नए आंगनबाड़ी भवनों को मिली स्वीकृति हरदा 16 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है। इसी क्रम में हरदा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नए भवनों का निर्माण भी जारी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि पिछले एक साल में हरदा जिले में 16 नए आंगनबाड़ी भवन तैयार किया जा चुके हैं। इसके साथ ही ग्राम झाड़पा, मुरलीखेड़ा और झाझरी में 3 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नए भवन की स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 1 साल में जो 16 नए आंगनबाड़ी भवन पूर्ण हुए हैं उनमें हरदा ग्रामीण परियोजना के 5 भवन ग्राम मगरधा, पलासनेर, भादू गांव, धनगांव, अजनास रैयत खिरकिया परियोजना में 4 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन ग्राम पहटकला, कालियाखेड़ी, जूना पानी भंवर्दी और कुकड़ा पानी तथा टिमरनी परियोजना के 7 आंगनवाड़ी भवन ग्राम सोडलपुर, पान तलाई, तजपुरा, जलोदा, कचनार, केली और टेमरू बहार ग्रामों में तैयार हुए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अनौपचारिक शिक्षा खेल-खेल में दी जाती है। *महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्य* कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में हरदा जिले में नवाचार के रूप में हृदय अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत 59 दूरस्थ ग्रामों को चिन्हित कर शामिल किया गया है। इन गांवों के कुपोषित बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के उद्देश्य से मोरिंगा पाउडर और मिल्क पाउडर आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बेहतर सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि ने बताया कि जिला प्रशासन के इस नवाचार से कुपोषित बच्चों की ग्रेड में काफी सुधार देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि हरदा जिले के 225 में से 199 बच्चों की ग्रेड में सुधार हो चुका है। इस नवाचार को आगे बढ़ाते हुए अब आंगनबाड़ी केंद्रों में कुपोषित बच्चों को 1 दिसम्बर से आगामी तीन माह तक 250 मिली लीटर दूध प्रतिदिन प्रति बच्चे के मान से उपलब्ध कराया जाने लगा है। ग्रामीण आजीविका मिशन के समूहों द्वारा गांव के दूध उत्पादक किसानों से दूध लेकर इन कुपोषित बच्चों को देना शुरू कर दिया गया है, जिससे बच्चों के पोषण स्तर में और सुधार होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें