Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना के हितग्राहियों को राशि वितरित की

Barkat Qureshi / Sat, Mar 29, 2025 / Post views : 254

Share:
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना के हितग्राहियों को राशि वितरित की हरदा 28 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में संबल योजना में अनुग्रह सहायता के प्रदेश के कुल 23 हजार 162 प्रकरणों में 505 करोड़ रूपये की मदद सिंगल क्लिक से हितग्राहियों के खातों में अंतरित की, जिसमें हरदा जिले के 105 हितग्राहियों के खाते में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत 2.29 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई राशि शामिल है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट एनआई सी कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरदा डॉ. आर.के. दोगने, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, सहायक श्रम पदाधिकारी श्री आशीष चौरसिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व हितग्राही मौजूद थे। 104 मृतक श्रमिकों के परिजनों को व 1 अपंग हुए श्रमिक को मिली राहत सहायक श्रम पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में अनुग्रह सहायता योजना अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत हरदा के 11 हितग्राहियों के खाते में 2-2 लाख रूपये, जनपद पंचायत खिरकिया के 20 हितग्राहियों के खाते में 2-2 लाख रूपये तथा 3 हितग्राहियों के खाते में 4-4 लाख रूपये ट्रांसफर किये गये। इसी तरह जनपद पंचायत टिमरनी के 18 हितग्राहियों के खाते में 2-2 लाख रूपये तथा 2 हितग्राहियों के खाते में 4-4 लाख रूपये ट्रांसफर किये गये। नगर पालिका हरदा के 33 हितग्राहियों के खाते में 2-2 लाख रूपये तथा 3 हितग्राहियों के खाते में 4-4 लाख रूपये ट्रांसफर किये गये। नगर परिषद खिरकिया के 6 हितग्राहियों के खाते में 2-2 लाख रूपये तथा 1 हितग्राहियों के खाते में 4-4 लाख रूपये ट्रांसफर किये गये। नगर परिषद टिमरनी के 4 हितग्राहियों के खाते में 2-2 लाख रूपये तथा 1 हितग्राहियों के खाते में 4 लाख रूपये ट्रांसफर किये गये। नगर परिषद सिराली के 2 हितग्राहियों के खाते में 2-2 लाख रूपये ट्रांसफर किये गये। इसके अलावा दुर्घटना में आंशिक रूप से अपंग हुए 1 श्रमिक को 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता संबल योजना के तहत दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें