: मुस्लिम निकाह सम्मेलन हुआ संपन्न,32 जोड़ों का निकाह कुबूल हुआ
Barkat Qureshi / Sat, Feb 8, 2025 / Post views : 218
मुस्लिम निकाह सम्मेलन हुआ संपन्न,32 जोड़ों का निकाह कुबूल हुआ
हरदा । मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी हरदा व्दारा स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में मुख्यमंत्री निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 32 जोड़ों का निकाह हुआ । आयोजन के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया ने कहा कि सामूहिक सम्मेलन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं । उन्होंने कहा कि इससे जहां फिजूलखर्ची पर रोक लगाई जा सकती है वहीं दूसरी ओर सामाजिक जनचेतना का लक्ष्य निर्धारित किया जा सकता है । कार्यक्रम में मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष दिलावर खान ने आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अनीस खान एवं आभार प्रदर्शन मुईन अख्तर खान व्दारा किया गया । कार्यक्रम में विधायक डॉ रामकिशोर दोगने तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज के आर्थिक विकास के लिए बहुत जरूरी है । उन्होंने इस मौके पर वेलफेयर सोसायटी को शुभकामनाएं बधाईयां दी है । कार्यक्रम में आहद खान साहिर खान रियाज खान तब्बू हाजी हनीफ कुरैशी हाजी मेहराज अली मोहसिन खान मुजफ्फर खान असफाक शाह का सराहनीय योगदान रहा ।
हरदा । मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी हरदा व्दारा स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में मुख्यमंत्री निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 32 जोड़ों का निकाह हुआ । आयोजन के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया ने कहा कि सामूहिक सम्मेलन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं । उन्होंने कहा कि इससे जहां फिजूलखर्ची पर रोक लगाई जा सकती है वहीं दूसरी ओर सामाजिक जनचेतना का लक्ष्य निर्धारित किया जा सकता है । कार्यक्रम में मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष दिलावर खान ने आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अनीस खान एवं आभार प्रदर्शन मुईन अख्तर खान व्दारा किया गया । कार्यक्रम में विधायक डॉ रामकिशोर दोगने तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज के आर्थिक विकास के लिए बहुत जरूरी है । उन्होंने इस मौके पर वेलफेयर सोसायटी को शुभकामनाएं बधाईयां दी है । कार्यक्रम में आहद खान साहिर खान रियाज खान तब्बू हाजी हनीफ कुरैशी हाजी मेहराज अली मोहसिन खान मुजफ्फर खान असफाक शाह का सराहनीय योगदान रहा ।विज्ञापन
विज्ञापन