Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मूंग फसल के लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारी करें, कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

Barkat Qureshi / Sat, Feb 15, 2025 / Post views : 179

Share:
मूंग फसल के लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारी करें, कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश हरदा 15 फरवरी 2025, आगामी मूंग फसल के लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारी करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक में कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, बिजली कंपनी तथा कृषि उपज मंडी के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को मूंग फसल के लिए निर्धारित समय पर नहरों की साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मूंग फसल की सिंचाई के लिए अंतिम छोर पर स्थित खेत तक पानी पहुंचे, इस तरह की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मूंग फसल की सिंचाई के दौरान किसानों को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति होती रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मूंग फसल के लिए किसानों को खाद एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे यह भी सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें