Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मूंदी थाने के ग्राम गुयडा में बाबा साहब डां.भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर कालीख पोतने पर काग्रेस पार्टी व मं.प्र. आदिवासी परिषद के कार्यकर्ताओ ने थाना मूंदी व तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

Barkat Qureshi / Fri, Jan 24, 2025 / Post views : 321

Share:
मूंदी थाने के ग्राम गुयडा में बाबा साहब डां.भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर कालीख पोतने पर काग्रेस पार्टी व मं.प्र. आदिवासी परिषद के कार्यकर्ताओ ने थाना मूंदी व तहसीलदार को सोपा ज्ञापन खंडवा जिले के थाना मूंदी क्षैत्र के ग्राम गुयडा में दिनांक 22/01/2025 की रात को लगभग 11—12 बजे संविधान निर्माता डां.भीमराव अम्बेडर की तस्वीर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कालिख पोत दी थी। अब बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने का मामला तूल पकड़ने लगा है और विरोध शुरू हो गया है। जिसको लेकर आज शुक्रवार को काग्रेस पार्टी के संगठन मंत्री मितेश देसाई एवं मध्यप्रदेश आदिवासी परिषद संगठन के प्रदेश सचिव जगपाल पटेल के नेतृत्व में बडी संख्या में काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ एवं आदिवासी समाजजन नारे लगाते हुए थाना मूंदी व तहसील कार्यालय मूंदी पहुॅचे व विरोध जताते हुए ज्ञापन सौपा। युवक काग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रियेश चौकडे, काग्रेस के संगठन मंत्री मितेश देसाई, आदिवासी नेता जगपाल पटेल ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब की तस्वीर पर कालिख पोतने का कृत्य करने से सभी समाज जनो की सामाजिक व धार्मिक भावनाओ को ठोस पहुॅची है। हम बाबा साहब का अपमान नही सहेगे। अराजक तत्व ने ऐसा कृत्य करके माहोल को खराब करने का प्रयास किया है ओर कहा कि इस प्रकार के कृत्य करने वाले पर कडी से कडी कार्यवाही होना चाहिए। ओर बाबा साहब की तस्वीर पर कालिख पोतने वाले आरोपी को जल्द गिरफतार कर उचित कार्यवाही करे अन्यथा की दशा में आगामी दिनो में काग्रेस पार्टी व आदिवासी परिषद संगठन मिलकर आन्दोलन करने के बाध्य होगे। इस अवसर राकेश पटेल, सोनू खान , राहुल चौहान, कययुम शेख, मुकेश नायक, हसन मुगल, लाला पटेल,मुबारिक खतरी, जगदीश रावत, महेश जी देत,लालसिह रोम, विपीन काजले,जनपद सदस्य जीवनसिह,राजू सहित बडी संख्या में लोग मोजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें