Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मूंदी पुलिस की बड़ी सफलता — बैंक से रैकी कर की गई चोरी का खुलासा, दो नाबालिग हिरासत में

Barkat Qureshi / Sun, Jul 20, 2025 / Post views : 322

Share:

मूंदी पुलिस की बड़ी सफलता — बैंक से रैकी कर की गई चोरी का खुलासा, दो नाबालिग हिरासत में

2 लाख 5 हजार रुपये बरामद, राजगढ़ से पकड़े गए आरोपी

संवाददाता ईस्हाक गौरी मूंदी

थाना मूंदी पुलिस ने सतर्कता और तकनीकी जांच के दम पर एक बड़ी चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिग चोरों को हिरासत में लिया है। चोरी की गई 2 लाख 10 हजार रुपये की राशि में से 2 लाख 5 हजार रुपये की नकदी पुलिस ने आरोपियों से बरामद कर ली है। प्राप्त जानकारी अनुसार, दिनांक 5 जून 2025 को नटवर पिता अमरसिंह गुर्जर, निवासी ग्राम शिवरिया, ने थाना मूंदी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया मूंदी से ₹2 लाख 10 हजार रुपये निकालकर मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे थे और बंधन बैंक में किस्त जमा करने जा रहे थे। रास्ते में केनूद चौराहा के पास दो अज्ञात युवकों ने मौका देखकर डिक्की से रकम चुरा ली। शिकायत दर्ज होते ही थाना मूंदी प्रभारी निरी. राजेन्द्र नरवरिया ने तुरंत जांच प्रारंभ की और पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। मूंदी से बड़वाह तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज और सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और थाना बोडा, जिला राजगढ़ की पुलिस की मदद से दोनों नाबालिग अपचारियों को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2 लाख 5 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियो केा पकडने में निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया (थाना प्रभारी, मूंदी),उनि उमेश कुमार लाखरे सउनि सूरज पाटिल,प्रआर. 402 जितेन्द्र अर्से,आर. 272 आलेस, 502 नरेन्द्र यादव, 771 राहुल, 51 रामलाल की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें