Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मूंदी पुलिस को बड़ी सफलता – मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ₹80,000 की बाइक बरामद

Barkat Qureshi / Tue, Apr 8, 2025 / Post views : 286

Share:
मूंदी पुलिस को बड़ी सफलता – मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ₹80,000 की बाइक बरामद पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के दिशा-निर्देशन में चोरी की वारदातों पर नियंत्रण और आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत मूंदी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।थाना मूंदी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बजाज सीटी-100 बाइक (अनुमानित कीमत ₹80,000) बरामद की है। फरियादी की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला बांगरदा निवासी दयालसिंह पिता सुंदरलाल निगवाल (उम्र 38 वर्ष) की शिकायत पर थाना मूंदी में अपराध क्रमांक 140/25, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया था। मुखबिर की सूचना से हुई गिरफ्तारी जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर डुडगांव निवासी संदेही नरेंद्र पिता डोंगरसिंह यादव (उम्र 30 वर्ष) से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने 5 अप्रैल 2025 को सुबह लगभग 11:30 बजे मूंदी-खंडवा रोड स्थित एक चाय की टप के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की। निशानदेही पर बाइक बरामद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बजाज सीटी-100 (MP-12 MU-4028) मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया। इसके बाद आरोपी नरेंद्र यादव को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया, प्रआर. राजकिरण (439), आरक्षक नरेन्द्र यादव (502), और आलेश सिंह बैस (272) की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम के इस सफल प्रयास की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें