Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मोतियाबिंद के 18 मरीज निःशुल्क ऑपरेशन के लिए इंदौर भेजे गए

Barkat Qureshi / Fri, Jul 25, 2025 / Post views : 415

Share:

मोतियाबिंद के 18 मरीज निःशुल्क ऑपरेशन के लिए इंदौर भेजे गए

राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र शिविर में 35 मरीज सर्जरी के लिए चयनित

संवाददाता: इम्तियाज गौरी, हरसूद

राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खालवा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खार में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 57 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 35 मरीजों को मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए चयनित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि चयनित मरीजों में से 18 मरीजों को इंदौर के चौइथराम नेत्रालय में निःशुल्क ऑपरेशन के लिए भेजा गया है। मरीजों के लिए आवागमन, ठहरने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच की गई। इस दौरान मरीजों के साथ आए परिजनों को नेत्र रोगों से संबंधित जानकारी दी गई तथा आंखों की देखभाल एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं, जहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सीमित होती हैं। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से करने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें