Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: यूनियन बैंक मूंदी शाखा ने मनाया साइबर सुरक्षा पखवाड़ा, ग्राहकों को किया जागरूक

Barkat Qureshi / Tue, Jul 29, 2025 / Post views : 333

Share:

यूनियन बैंक मूंदी शाखा ने मनाया साइबर सुरक्षा पखवाड़ा, ग्राहकों को किया जागरूक

संवाददाता ईस्हाक गौरी मूंदी

डिजिटल युग में बैंकिंग सेवाओं की बढ़ती पहुंच के साथ-साथ साइबर अपराधों की आशंका भी लगातार बढ़ रही है। इसी के मद्देनज़र यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मूंदी शाखा में आज मंगलवार को साइबर सुरक्षा पखवाड़ा मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक राम अंबुस्कर एवं अधिकारी शुभम मीणा द्वारा ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंकिंग लेनदेन को सुरक्षित बनाने और साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है, और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक राम अंबुस्कर एवं अधिकारी शुभम मीणा ने साइबर सुरक्षा को लेकर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी दी कि अपना OTP, पासवर्ड और पिन साझा न करें,इनाम, लॉटरी, अकाउंट बंद होने जैसी बातों एवं फर्जी कॉल्स और फिशिंग ईमेल से सतर्क रहें,मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें,पब्लिक वाई-फाई का प्रयोग सोच-समझकर करें,अनजान लिंक और वेबसाइटों से सावधान रहें ओर यदि ग्राहक किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाए, तो तुरंत बैंक की हेल्पलाइन पर संपर्क कर ट्रांजेक्शन ब्लॉक कराएं, साथ ही राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सूचना दें। कार्यक्रम के अंत में ग्राहकों ने साइबर सुरक्षा को लेकर अपने सवाल पूछे, जिनका समाधान बैंक अधिकारियों ने किया। शाखा द्वारा आयोजित यह जागरूकता अभियान स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहनीय कदम बताया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें