Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: रामनगर स्थित दादाजी वृद्ध आश्रम में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव

Barkat Qureshi / Fri, Aug 15, 2025 / Post views : 342

Share:

रामनगर स्थित दादाजी वृद्ध आश्रम में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव

ध्वजारोहण के बाद बुजुर्गों ने गाए देशभक्ति गीत, नृत्य में भी दिखा उत्साह खंडवा। 15 अगस्त के अवसर पर रामनगर स्थित दादाजी वृद्ध आश्रम में ध्वजारोहण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। तिरंगा फहरते ही बुजुर्गों के चेहरों पर गर्व और खुशी झलक उठी। राष्ट्रगान के दौरान कई बुजुर्गों की आंखें नम हो गईं, मानो पुराने स्वतंत्रता दिवस की यादें फिर से ताजा हो गई हों। इसके बाद बुजुर्गों ने स्वयं देशभक्ति गीत गाए—कोई “ऐ मेरे वतन के लोगों” गुनगुना रहा था तो कोई “सारे जहां से अच्छा” में खो गया। कुछ बुजुर्ग गीतों पर झूमते हुए नृत्य भी करने लगे, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया। आश्रम संचालिका अनीता सिंह ने भी बुजुर्गों के साथ गीत गाकर खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा, “हमारे बुजुर्ग देश की अमूल्य धरोहर हैं, उनके चेहरों की मुस्कान और जोश आज हमें भी नई ऊर्जा दे गया।” [caption id="attachment_8595" align="alignnone" width="300"] कार्यक्रम में वृद्ध आश्रम का सारा स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने बुजुर्गों का उत्साह बढ़ाया और मिलकर अल्पाहार का आनंद लिया। इस दौरान बुजुर्गों ने अपने बचपन के स्वतंत्रता दिवस के अनुभव सुनाए, जिन्हें सुनकर हर किसी की आंखें चमक उठीं।[/caption]

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें