: रायल क्लब मूंदी के तत्वाधान में स्वं.अत्ताहुसेन मलिक (उस्ताद) की स्मृति में अखिल भारतीय शूटिग व्हालीवाल प्रतियोगता 08 व 09 फरवरी को
Barkat Qureshi / Sat, Feb 1, 2025 / Post views : 186
रायल क्लब मूंदी के तत्वाधान में स्वं.अत्ताहुसेन मलिक (उस्ताद) की स्मृति में अखिल भारतीय शूटिग व्हालीवाल प्रतियोगता 08 व 09 फरवरी को
विगत कई वर्षो से मूंदी में रायल क्लब मूंदी के द्वारा शूटिग व्हालीबाल की प्रतियोगता प्रति वर्ष आयोजित की जा रही है इस परम्परा को निभाते हुए रायल क्लब मूंदी के इस साल भी शूटिंग व्हालीबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन पुराना थाना भवन के सामने प्रांगण में 08 एवं 09 फरवरी 2025 को आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में पंजाब उत्तरप्रदेश, हरियाणा उत्तराखण्ड, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र के अलग अलग शहरो से व्हालीबाल टीमे भाग लेगी। रायल क्लब व्दारा यह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जायेगा। रायल क्लब के सदस्य प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे गये है। प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार 31000 रु, आसिफ मलिक द्वारा, द्वितीय पुरस्कार 21000 रू.हाजी डां.वहीद कुरेशी द्वारा एवं तीसरा पुरस्कार 11000 रू.लक्ष्मीचंद बाराड द्वारा दिया जायेगा एवं इसके अलावा अन्य पुरस्कार भी दिये जायेंगे ।
राष्ट्रीय स्तर की व्हालीबाल प्रतियोगिता का मूंदी मे आयोजन अपने आप मे मायने रखता है ग्रामीण क्षेत्रो में खेलो का कितना महत्व होता है यह आयोजन की व्यापकता को देखते हुये महससू किया जा रहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक व खेल प्रेमी सीताराम मालाकर ने कहा कि मूंदी की जनता हमेशा से खेल प्रेमी रही है और खेलों के प्रति मूंदी की जनता का रुझान काबिले तारीफ है।
इस प्रकार के खेलो से आपसी भाईचारे को बढावा मिलता है, वही खिलाडियो में छिपी प्रतिभाए भी उभरकर सामने आती है। ओर अपील करते हुए कहा कि युवाओ को चाहिए कि वे अधिक से अधिक खेलो व सामाजिक कार्यो में बढचर कर हिस्सा लेने का प्रयास करे।
खेलो से जीवन के अंदर प्रसन्नाता के साथ स्वास्थ्य अच्छा रहता है जो लोग मैदान में खेलते हैं वह हमेशा निरोगी रहते हैं। और हमारे युवाओं को भी खेल के प्रति अपनी अच्छी रूचि दिखा कर देश का नाम रोशन करना चाहिए।
क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद बारड ने बताया कि व्हालीवाल शूटिग प्रतियोगिता का महाकुम्भ 08 फरवरी से शुरू होगा ओर ये प्रतियोगिता दो दिवसीय 08 व 09 फरवरी की रहेगी। इस प्रतियोगिता के महाकुम्भ में देश प्रदेश के विभिन्न शहरो से अनेक टीमे हिस्सा लेगी ओर उन सभी के मध्य व्हालीवाल का रोचक मुकाबला होगा ओर यह प्रतियोगिता का आयेाजन रात व दिन का भी होगा जिसके लिए विशेष रूप से लाइटिग तैयार की है। आने वाली टीमो के खिलाडियो व प्रबंधको के लिए भोजन व ठहरने की उत्तम व्यवस्था आयोजको के द्वारा की जायेगी।
विगत कई वर्षो से मूंदी में रायल क्लब मूंदी के द्वारा शूटिग व्हालीबाल की प्रतियोगता प्रति वर्ष आयोजित की जा रही है इस परम्परा को निभाते हुए रायल क्लब मूंदी के इस साल भी शूटिंग व्हालीबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन पुराना थाना भवन के सामने प्रांगण में 08 एवं 09 फरवरी 2025 को आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में पंजाब उत्तरप्रदेश, हरियाणा उत्तराखण्ड, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र के अलग अलग शहरो से व्हालीबाल टीमे भाग लेगी। रायल क्लब व्दारा यह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जायेगा। रायल क्लब के सदस्य प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे गये है। प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार 31000 रु, आसिफ मलिक द्वारा, द्वितीय पुरस्कार 21000 रू.हाजी डां.वहीद कुरेशी द्वारा एवं तीसरा पुरस्कार 11000 रू.लक्ष्मीचंद बाराड द्वारा दिया जायेगा एवं इसके अलावा अन्य पुरस्कार भी दिये जायेंगे ।
राष्ट्रीय स्तर की व्हालीबाल प्रतियोगिता का मूंदी मे आयोजन अपने आप मे मायने रखता है ग्रामीण क्षेत्रो में खेलो का कितना महत्व होता है यह आयोजन की व्यापकता को देखते हुये महससू किया जा रहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक व खेल प्रेमी सीताराम मालाकर ने कहा कि मूंदी की जनता हमेशा से खेल प्रेमी रही है और खेलों के प्रति मूंदी की जनता का रुझान काबिले तारीफ है।
इस प्रकार के खेलो से आपसी भाईचारे को बढावा मिलता है, वही खिलाडियो में छिपी प्रतिभाए भी उभरकर सामने आती है। ओर अपील करते हुए कहा कि युवाओ को चाहिए कि वे अधिक से अधिक खेलो व सामाजिक कार्यो में बढचर कर हिस्सा लेने का प्रयास करे।
खेलो से जीवन के अंदर प्रसन्नाता के साथ स्वास्थ्य अच्छा रहता है जो लोग मैदान में खेलते हैं वह हमेशा निरोगी रहते हैं। और हमारे युवाओं को भी खेल के प्रति अपनी अच्छी रूचि दिखा कर देश का नाम रोशन करना चाहिए।
क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद बारड ने बताया कि व्हालीवाल शूटिग प्रतियोगिता का महाकुम्भ 08 फरवरी से शुरू होगा ओर ये प्रतियोगिता दो दिवसीय 08 व 09 फरवरी की रहेगी। इस प्रतियोगिता के महाकुम्भ में देश प्रदेश के विभिन्न शहरो से अनेक टीमे हिस्सा लेगी ओर उन सभी के मध्य व्हालीवाल का रोचक मुकाबला होगा ओर यह प्रतियोगिता का आयेाजन रात व दिन का भी होगा जिसके लिए विशेष रूप से लाइटिग तैयार की है। आने वाली टीमो के खिलाडियो व प्रबंधको के लिए भोजन व ठहरने की उत्तम व्यवस्था आयोजको के द्वारा की जायेगी।विज्ञापन
विज्ञापन