Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: राष्ट्रीय स्तर पर श्री सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट के खिलाड़ियों का परचम — मध्य प्रदेश को पहली बार रस्साकशी में ब्रांच मैडल

Barkat Qureshi / Thu, Apr 24, 2025 / Post views : 340

Share:
राष्ट्रीय स्तर पर श्री सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट के खिलाड़ियों का परचम — मध्य प्रदेश को पहली बार रस्साकशी में ब्रांच मैडल  संवाददाता : इस्हाक गौरी, मुंदी पंजाब के पटियाला में आयोजित 46वीं ऑल इंडिया ई-स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड रस्साकशी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने इतिहास के पन्नों पर अपनी ताक़त की अमिट छाप छोड़ी। राज्य की टीम ने पहली बार इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर न केवल अपनी ताकत का लोहा मनवाया, बल्कि प्रदेश के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय भी जोड़ा।   इस ऐतिहासिक जीत के सूत्रधार रहे श्री सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट के तीन जुझारू खिलाड़ी — अबजल खान, मनोज उरांव और मुकेश शुक्ला। मैदान में उनकी पकड़ जितनी मज़बूत थी, उतनी ही अटूट थी उनकी नीयत, मेहनत और टीम भावना। संघर्षों से भरे मुकाबलों में भी इन खिलाड़ियों ने अपने हौसले की डोर ढीली नहीं पड़ने दी और जीत की उम्मीद को अंत तक जीवित रखा। समापन समारोह में पंजाब सरकार के खेल मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने व्यक्तिगत रूप से टीम को कांस्य पदक और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान केवल एक पदक नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और लगन का फल था।   इस उपलब्धि से श्री सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट में गर्व और उल्लास की लहर दौड़ गई है। परियोजना दोगालिया के प्रमुख अधिकारी—मुख्य अभियंता श्री एस.के. मालवीय, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री जूनिवाल, श्री अहिरवार तथा श्री यू.पी.एस. सिकरवार सारणी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, "इन वीर खिलाड़ियों ने न केवल पावर प्लांट का नाम रौशन किया है, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। यह जीत आने वाले समय में प्रदेश को खेलों में नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।"   यह पदक केवल एक सफलता नहीं, बल्कि एक संदेश है—कि जहाँ जोश और जुनून हो, वहाँ जीत ज़रूर मिलती है। श्री सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट के इन सितारों ने यह सिद्ध कर दिखाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें