: राहुल गांधी की उपस्थिति में 3 जून को “संगठन सृजन अभियान” का भव्य शुभारंभ
Barkat Qureshi / Fri, May 30, 2025 / Post views : 308
राहुल गांधी की उपस्थिति में 3 जून को “संगठन सृजन अभियान” का भव्य शुभारंभ
संवाददाता - ईस्हाक गौरी, मूंदी
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने जानकारी दी है कि आगामी 3 जून 2025 को भोपाल में श्री राहुल गांधी की विशेष उपस्थिति में “संगठन सृजन अभियान” का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। यह अभियान कांग्रेस संगठन को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है।
डॉ. कामले ने बताया कि यह ऐतिहासिक पहल कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने और संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम का शेड्यूल:वरिष्ठ नेताओं के साथ राजनीतिक स्थिति पर चर्चा,जन अपेक्षाओं और क्षेत्रीय समस्याओं पर विमर्श,पर्यवेक्षकों एवं प्रभारियों की बैठक,प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस प्रतिनिधियों का अभिवेशन रहेगा
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य:ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन की मजबूती,युवा एवं अनुभवी नेतृत्व का विकास,संगठन की सभी इकाइयों के बीच संवाद एवं समन्वय,जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भागीदारी का रहेगा।
डॉ. संजय कामले ने विश्वास व्यक्त किया कि राहुल गांधी जी का मार्गदर्शन इस अभियान को एक नई ऊंचाई देगा और कांग्रेस को जनता की सशक्त आवाज के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय भाग लेकर इसे सफल बनाएं।
संवाददाता - ईस्हाक गौरी, मूंदी
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने जानकारी दी है कि आगामी 3 जून 2025 को भोपाल में श्री राहुल गांधी की विशेष उपस्थिति में “संगठन सृजन अभियान” का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। यह अभियान कांग्रेस संगठन को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है।
डॉ. कामले ने बताया कि यह ऐतिहासिक पहल कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने और संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम का शेड्यूल:वरिष्ठ नेताओं के साथ राजनीतिक स्थिति पर चर्चा,जन अपेक्षाओं और क्षेत्रीय समस्याओं पर विमर्श,पर्यवेक्षकों एवं प्रभारियों की बैठक,प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस प्रतिनिधियों का अभिवेशन रहेगा
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य:ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन की मजबूती,युवा एवं अनुभवी नेतृत्व का विकास,संगठन की सभी इकाइयों के बीच संवाद एवं समन्वय,जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भागीदारी का रहेगा।
डॉ. संजय कामले ने विश्वास व्यक्त किया कि राहुल गांधी जी का मार्गदर्शन इस अभियान को एक नई ऊंचाई देगा और कांग्रेस को जनता की सशक्त आवाज के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय भाग लेकर इसे सफल बनाएं।विज्ञापन
विज्ञापन