Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: रूरल इण्डिया एप आईडिया चैलेंज में 203 टीमों के 609 इंजीनियर्स ने लिया हिस्सा

Barkat Qureshi / Sat, Jul 12, 2025 / Post views : 331

Share:

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां में

हावर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च द्वारा आयोजित

रूरल इण्डिया एप आईडिया चैलेंज में 203 टीमों के 609 इंजीनियर्स ने लिया हिस्सा

20 टीमों के 60 इंजीनियर्स ने अंतिम चरण की प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार

पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने विजेताओ को दी शुभकामनाए

प्रथम स्थान के विजेता के 15 हजार, द्वितीय स्थान 12 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम ने जीता 10 हजार का नगद इनाम

कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट

खरगोन/12 जुलाई 2025/, जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां में शनिवार 12 जुलाई को हावर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च टीम द्वारा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए रूरल इण्डिया एप आईडिया चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता की शुरूआत मई 2025 में एक बेसलाईन सर्वे से हुई थी । जिसमें बी.टेक. और एम.सी.ए. पाठ्यक्रमों कुल 609 विद्यार्थियों ने भाग लिया था । तत्पश्चात उन्हें 3-3 के समूह में कुल 203 टीमों में विभाजित किया गया । हावर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर आशुतोष बुराड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी रिसर्च टीम वर्क और लीडरशिप पर केन्द्रित है । इसके साथ ही विद्यार्थियों की तकनीकी क्षमताओं, टीम बिल्डिंग, लीडरशिप, एप्लीकेशन डेवलपमेंट एवं तकनीकी ज्ञान का आंकलन कर सही दिशा में उपयोग पर केन्द्रित करना है । श्री बुराड़िया ने आगे कहा कि रूरल इण्डिया पर आधारित प्रोजेक्ट को प्रेजेन्टेशन के माध्यम से सभी टीमों द्वारा तैयार कर जमा करना था । हमारी टीम द्वारा इनमें से 20 यूनिक प्रोजेक्ट का चयन किया गया जिसका आज शनिवार को जेआयटी बोरावां में आयोजित प्रतियोगिता में ऑनलाईन प्रेजेन्टेशन के माध्यम से चयन किया गया । इस प्रक्रिया में रिसर्च टीम का हिस्सा रही रिसर्च असिस्टेंट सिद्रा अली एवं 2 निर्णायक तेजस एवं मृदुल ने बेस्ट 3 आईडियाज का ऑनलाईन चयन किया गया ।   प्लेसमेंट अधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. नितिन नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम पुरस्कार संस्था की बी.टेक.प्रथम वर्ष की टीम उम्मेहानी , कार्तिकेय और अमन को रू 15 हजार नगद प्रदान किये गये । द्वितीय स्थान पर प्रथम वर्ष की टीम प्रियंका नकुल और अंकित को राशि रू 12 हजार नगद प्रदान किये । तृतीय स्थान पर अक्षा, सुफियान और नैना की टीम को राशि रू 10 हजार नगद प्रदान किये । इसके साथ ही 17 टीमों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में नगद 3 हजार प्रत्येक टीम को प्रदान किये । साथ ही हावर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च टीम द्वारा प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भेजे जावेंगें ।    पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री ने विजेताओं को दी बधाई पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने अपने संदेश में संस्था में शनिवार को आयोजित रूरल इण्डिया एप आईडिया चैलेंन्ज प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएॅ देते हुए कहा कि आज का दौर आधुनिक सोच को क्रियान्वित करने का युग है । हमारे विद्यार्थियों ने एप्लीकेशन टूल्स का उपयोग करते हुए शिक्षा, कृषि, प्रबंधन, स्मार्ट वर्क, डाटाबेस के प्रोजेक्ट के रूप में एप डिजाईन किये गये । सभी विजेताओं को मैं बधाई एवं शुभमानाएॅ देता हूॅ । आने वाला समय आपका है , आप सभी मेहनत व लगन से पढ़ाई कर संस्थान और अपने परिवार को गौरवान्वित करें । मैं हावर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर आशुतोष बुराड़िया एवं उनकी टीम को भी धन्यवाद करना चाहता हॅ कि आपने हमारे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी के क्षेत्र में एक नया मार्ग दिखाया है ।   संस्थान के प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय , वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं सभी विभागाध्यक्षों व शिक्षकों ने विजेता टीमों को पुरस्कार सौंपकर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएॅ की । इस आयोजन में डॉ. संजय चौहान, डॉ. संतोष पॅवार, डॉ. मनीष देशमुख , प्रो. कमलेश पाटीदार, प्रो. विनय देउलकर , प्रो. लवकेश पाटीदार का सहयोग सराहनीय रहा । इसके साथ ही विद्यार्थियो की वालंटियर टीम में तन्वी देउलकर , कनिष्क यादव और टीना राठौर ने भी पूरे आयोजन में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें