: लोक माता देवी अहिल्या बाई की 300 वी जयंती पर कार्यक्रम संपन्न
Barkat Qureshi / Sat, May 31, 2025 / Post views : 332
लोक माता देवी अहिल्या बाई की 300 वी जयंती पर कार्यक्रम संपन्न
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा/जिला पंचायत सभागृह में लोक माता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वी जयंती के उपलक्ष्य मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के लोक गायन ग्रुप जे पी इवेंट के द्वारा लोक माता देवी अहिल्या बाई के जीवन पर आधारित लोक गीतों का प्रस्तुतीकरण किया गया।जन अभियान परिषद से श्रीमती पारुल काशिव के द्वारा देवी अहिल्या बाई के जीवन की कहानियों का प्रस्तुतीकरण किया गया । साध्वी श्री आरती गिरी जी के द्वारा देवी अहिल्या बाई के सामाजिक आध्यात्मिक क्षेत्र में किए गए महत्पूर्ण कार्यों के बारे में बताया गया। जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह के द्वारा देवी अहिल्या बाई के सिद्धांतों को हर मनुष्य के जीवन में धारण करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, जनपद अध्यक्ष खिरकिया श्रीमति रानू दशरथ पटेल, नगर पालिका हरदा के उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा , जिला पंचायत के सदस्य श्री ललित पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमति सविता झानिया , मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका हरदा श्री कमलेश पाटीदार सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे ।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा/जिला पंचायत सभागृह में लोक माता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वी जयंती के उपलक्ष्य मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के लोक गायन ग्रुप जे पी इवेंट के द्वारा लोक माता देवी अहिल्या बाई के जीवन पर आधारित लोक गीतों का प्रस्तुतीकरण किया गया।जन अभियान परिषद से श्रीमती पारुल काशिव के द्वारा देवी अहिल्या बाई के जीवन की कहानियों का प्रस्तुतीकरण किया गया । साध्वी श्री आरती गिरी जी के द्वारा देवी अहिल्या बाई के सामाजिक आध्यात्मिक क्षेत्र में किए गए महत्पूर्ण कार्यों के बारे में बताया गया। जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह के द्वारा देवी अहिल्या बाई के सिद्धांतों को हर मनुष्य के जीवन में धारण करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, जनपद अध्यक्ष खिरकिया श्रीमति रानू दशरथ पटेल, नगर पालिका हरदा के उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा , जिला पंचायत के सदस्य श्री ललित पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमति सविता झानिया , मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका हरदा श्री कमलेश पाटीदार सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे ।विज्ञापन
विज्ञापन