: वर्षा पूर्व तैयारियों पर नगर परिषद का फोकस, सम्मेलन में कई अहम फैसले
Barkat Qureshi / Fri, May 30, 2025 / Post views : 232
वर्षा पूर्व तैयारियों पर नगर परिषद का फोकस, सम्मेलन में कई अहम फैसले
संवाददाता: इम्तियाज़ गौरी हरसूद
मूंदी, 28 मई 2025 — नगर परिषद का साधारण सम्मेलन बुधवार को परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिबाला चंद्रमोहन राठौर की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री राजनारायण मंडलोई, सांसद प्रतिनिधि श्री चंद्रमोहन राठौर सहित पार्षदगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संजय जैन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी बैठक में निर्णय लिए गए।
साधारण सम्मेलन में निम्नलिखित प्रमुख निर्णय लिए गए:
1. प्राप्त नामांतरण प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई।
2. संत श्री बुखारदासबाबा और संत श्री गुलाबदासबाबा मेला 2024 की अनुदान राशि प्राप्त नहीं होने की स्थिति में लंबित देयों के भुगतान की स्वीकृति।
3. वर्ष 2025 के मेले की कम अनुदान राशि प्राप्त होने पर शेष देयों के भुगतान की अनुमति।
4. स्लाटर हाउस की दुकान क्रमांक 05 हेतु नीलामी राशि जमा न करने वाले श्री आमीन कुरैशी के विरुद्ध कार्रवाई।
5. वित्त वर्ष 2025-26 हेतु जलप्रदाय और विद्युत शाखा की आवश्यक सामग्री क्रय के लिए निविदा दरों को स्वीकृति, साथ ही L2 फर्म को स्वीकृति की स्थिति में चुना गया।
6. एक नवीन ट्रैक्टर वाहन क्रय की स्वीकृति।
7. फ्लेक्स, होर्डिंग, बैनर, कार्यालय भवन में अतिरिक्त कक्ष, दो नवीन दुकानें, और हॉकर्स जोन में टीन शेड निर्माण कार्य।
8. वार्ड क्रमांक 12 में सीसी नाली निर्माण।
9. विनियमित कर्मचारी श्री ग्यारसीलाल देवलिया को अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर देय लाभ सहित अनेक निर्णय जनहित में पारित किए गए।
अध्यक्ष श्रीमती राठौर ने वर्षाकाल के पूर्व नगर में जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विशेष तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने नगर के नाले-नालियों की शीघ्र सफाई, कार्यालय भवन से नए थाने तक, केनूद चौराहे से गंगा माता मंदिर तथा बस स्टैंड से माता मंदिर तक मुख्य मार्गों और नालियों पर व्याप्त अतिक्रमण को तुरंत हटाए जाने के निर्देश दिए। इस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई
संवाददाता: इम्तियाज़ गौरी हरसूद
मूंदी, 28 मई 2025 — नगर परिषद का साधारण सम्मेलन बुधवार को परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिबाला चंद्रमोहन राठौर की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री राजनारायण मंडलोई, सांसद प्रतिनिधि श्री चंद्रमोहन राठौर सहित पार्षदगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संजय जैन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी बैठक में निर्णय लिए गए।
साधारण सम्मेलन में निम्नलिखित प्रमुख निर्णय लिए गए:
1. प्राप्त नामांतरण प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई।
2. संत श्री बुखारदासबाबा और संत श्री गुलाबदासबाबा मेला 2024 की अनुदान राशि प्राप्त नहीं होने की स्थिति में लंबित देयों के भुगतान की स्वीकृति।
3. वर्ष 2025 के मेले की कम अनुदान राशि प्राप्त होने पर शेष देयों के भुगतान की अनुमति।
4. स्लाटर हाउस की दुकान क्रमांक 05 हेतु नीलामी राशि जमा न करने वाले श्री आमीन कुरैशी के विरुद्ध कार्रवाई।
5. वित्त वर्ष 2025-26 हेतु जलप्रदाय और विद्युत शाखा की आवश्यक सामग्री क्रय के लिए निविदा दरों को स्वीकृति, साथ ही L2 फर्म को स्वीकृति की स्थिति में चुना गया।
6. एक नवीन ट्रैक्टर वाहन क्रय की स्वीकृति।
7. फ्लेक्स, होर्डिंग, बैनर, कार्यालय भवन में अतिरिक्त कक्ष, दो नवीन दुकानें, और हॉकर्स जोन में टीन शेड निर्माण कार्य।
8. वार्ड क्रमांक 12 में सीसी नाली निर्माण।
9. विनियमित कर्मचारी श्री ग्यारसीलाल देवलिया को अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर देय लाभ सहित अनेक निर्णय जनहित में पारित किए गए।
अध्यक्ष श्रीमती राठौर ने वर्षाकाल के पूर्व नगर में जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विशेष तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने नगर के नाले-नालियों की शीघ्र सफाई, कार्यालय भवन से नए थाने तक, केनूद चौराहे से गंगा माता मंदिर तथा बस स्टैंड से माता मंदिर तक मुख्य मार्गों और नालियों पर व्याप्त अतिक्रमण को तुरंत हटाए जाने के निर्देश दिए। इस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताईविज्ञापन
विज्ञापन