Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: वर्षा शुरू होने से पहले अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें -कलेक्टर श्री जैन

Barkat Qureshi / Mon, Apr 21, 2025 / Post views : 344

Share:
वर्षा शुरू होने से पहले अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें -कलेक्टर श्री जैन हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 21 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षा शुरू होने से पहले सभी अधूरे निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने की कार्यवाही करें। बैठक में उन्होने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, सेतु निगम, पीआईयू, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा जल संसाधन विभाग द्वारा जिले में संचालित निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा प्रत्येक कार्य के लिये समय सीमा निर्धारित की। उन्होने पीआईयू के अधिकारियों को निर्देश दिये कि खिरकिया, करताना एवं अबगांव कला में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल 15 जून से पहले हर हाल में पूर्ण करें ताकि नये शिक्षा सत्र में विद्यार्थी नये भवन में अध्ययन कर सकें। कलेक्टर श्री जैन ने लोक निर्माण विभाग तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्यारंटी अवधि वाली सड़कों की रिपेयरिंग ग्यारंटी पीरियड में संबंधित निर्माण एजेन्सी कराते रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें