: वार्ड क्रमांक 13 में सार्वजनिक शौचालय का वार्ड वासियों की मांग पर नपा अध्यक्ष व पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने किया निरिक्षण
Barkat Qureshi / Wed, Jan 15, 2025 / Post views : 260
वार्ड क्रमांक 13 में सार्वजनिक शौचालय का वार्ड वासियों की मांग पर नपा अध्यक्ष व पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने किया निरिक्षण
नेपानगर। नगर के वार्ड क्रमांक 13 में बाल मंदिर के पीछे मास्क एरिया में नगर पालिका नेपानगर द्वारा वार्डवासियों की सुविधाओं को देखते हुए बनाया गया था। जिसमें दो शौचालय पुरुष के लिए और दो शौचालय महिलाओं के लिए बनाए गए है लेकिन देख-रेख के अभाव में ध्यान न देने के चलते असामाजिक तत्वों द्वारा सार्वजनिक शौचालय को नुकसान पहुंचाया गया दरवाजे तोड़ दिए गए और खंडहर स्थिति में कर दिया गया है जिसके बाद लगातार वार्ड वासियों की मांग नगर पालिका से चल रही थी कि इस सार्वजनिक शौचालय को रिपेयरिंग कर सुचारू रूप से चालू किया जाए जिससे वार्ड वासियों सहित आमजन को इसका लाभ मिल सके नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटील और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल लारा द्वारा वार्ड वासियों की मांग पर सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्होंने सार्वजनिक शौचालय को देखकर आश्वासन दिया है कि आप सभी वार्ड वासियों की सुविधा के लिए शौचालय सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा जिसका वार्डवासियों सहित ईट भट्टों पर 8 महीने रहते आमजन को हो रही परेशानियों से निजात मिल पाएगा। नपा अध्यक्ष पाटिल ने मौके से ही ठेकेदार को फोन कर बुलवाया और शौचालय दिखाकर रिपेयरिंग काम करने के लिए बोला गया। ठेकेदार द्वारा भी जल्द काम शुरू करने का भरोसा दिया गया है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद गिरीश निगम, नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटील, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल लारा, संदीप डाहाट, राजू सोनवाने सहित वार्ड के युवा उपस्थित थे।
नेपानगर। नगर के वार्ड क्रमांक 13 में बाल मंदिर के पीछे मास्क एरिया में नगर पालिका नेपानगर द्वारा वार्डवासियों की सुविधाओं को देखते हुए बनाया गया था। जिसमें दो शौचालय पुरुष के लिए और दो शौचालय महिलाओं के लिए बनाए गए है लेकिन देख-रेख के अभाव में ध्यान न देने के चलते असामाजिक तत्वों द्वारा सार्वजनिक शौचालय को नुकसान पहुंचाया गया दरवाजे तोड़ दिए गए और खंडहर स्थिति में कर दिया गया है जिसके बाद लगातार वार्ड वासियों की मांग नगर पालिका से चल रही थी कि इस सार्वजनिक शौचालय को रिपेयरिंग कर सुचारू रूप से चालू किया जाए जिससे वार्ड वासियों सहित आमजन को इसका लाभ मिल सके नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटील और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल लारा द्वारा वार्ड वासियों की मांग पर सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्होंने सार्वजनिक शौचालय को देखकर आश्वासन दिया है कि आप सभी वार्ड वासियों की सुविधा के लिए शौचालय सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा जिसका वार्डवासियों सहित ईट भट्टों पर 8 महीने रहते आमजन को हो रही परेशानियों से निजात मिल पाएगा। नपा अध्यक्ष पाटिल ने मौके से ही ठेकेदार को फोन कर बुलवाया और शौचालय दिखाकर रिपेयरिंग काम करने के लिए बोला गया। ठेकेदार द्वारा भी जल्द काम शुरू करने का भरोसा दिया गया है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद गिरीश निगम, नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटील, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल लारा, संदीप डाहाट, राजू सोनवाने सहित वार्ड के युवा उपस्थित थे।विज्ञापन
विज्ञापन