: विकसित कृषि संकल्प अभियान" के तहत कार्यक्रम संपन्न
Barkat Qureshi / Sat, May 31, 2025 / Post views : 398
"विकसित कृषि संकल्प अभियान" के तहत कार्यक्रम संपन्न
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा /शनिवार को छिपानेर, गोंदागांव खुर्द एवं नयागांव में "विकसित कृषि संकल्प अभियान" के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल के वैज्ञानिक डॉ. राहुल मिश्रा ने फसल उत्पादन में मिट्टी परीक्षण आधारित पोषक तत्वों का उपयोग करके अधिक उत्पादन बढ़ाने , साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य में सुधार, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, संरक्षित कृषि एवं विभिन्न पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक श्री रूपचन्द जाटव ने ड्रोन तकनीकी, फसल विविधीकरण एवं सोयाबीन, मक्का, अरहर फसल की उन्नत तकनीकी की जानकारी दी गई। कृषि विभाग के बी टी एम डॉ. श्रीचंद जाट ने आगामी खरीफ फसल में सोयाबीन की किस्म उनके गुण , बीज उपचार की विधियां जैसे बीजामृत के बारे में जानकारी दी एवं खरपतवार प्रबंधन के बारे में बताया । ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह मौर्य ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, सॉइल हेल्थ कार्ड नरवाई प्रबंधन, प्राकृतिक खेती,आदि योजना की विस्तृत जानकारी दी गई ।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा /शनिवार को छिपानेर, गोंदागांव खुर्द एवं नयागांव में "विकसित कृषि संकल्प अभियान" के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल के वैज्ञानिक डॉ. राहुल मिश्रा ने फसल उत्पादन में मिट्टी परीक्षण आधारित पोषक तत्वों का उपयोग करके अधिक उत्पादन बढ़ाने , साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य में सुधार, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, संरक्षित कृषि एवं विभिन्न पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक श्री रूपचन्द जाटव ने ड्रोन तकनीकी, फसल विविधीकरण एवं सोयाबीन, मक्का, अरहर फसल की उन्नत तकनीकी की जानकारी दी गई। कृषि विभाग के बी टी एम डॉ. श्रीचंद जाट ने आगामी खरीफ फसल में सोयाबीन की किस्म उनके गुण , बीज उपचार की विधियां जैसे बीजामृत के बारे में जानकारी दी एवं खरपतवार प्रबंधन के बारे में बताया । ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह मौर्य ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, सॉइल हेल्थ कार्ड नरवाई प्रबंधन, प्राकृतिक खेती,आदि योजना की विस्तृत जानकारी दी गई ।विज्ञापन
विज्ञापन