Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: "विकसित कृषि संकल्प अभियान" के तहत कृषक संगोष्ठी सम्पन्न

Barkat Qureshi / Sun, Jun 1, 2025 / Post views : 416

Share:
"विकसित कृषि संकल्प अभियान" के तहत कृषक संगोष्ठी सम्पन्न हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला   हरदा 1 जून 2025/ विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत ग़हाल, खामापड़वा और केलनपुर में रविवार को किसान संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया । संगोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे व उप संचालक कृषि श्री जे. एल. कास्दे ने खेती की नई नई तकनीको के बारे में किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम में सरपंच मोना पटेल सहित जनप्रतिनिधि व किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आई आई एस एस, भोपाल के वैज्ञानिक डॉ. अविनाश दास ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड और मृदा नमूनाकरण के बारे में बताया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान किसानों को नवीन तकनीक, नवाचार एवं उन्नत खेती केे टिप्स बताए गए। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं का समाधान भी कृषि वैज्ञानिकों ने किया। कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भी किसानों को कृषि उपयोगी जानकारी दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें