: विधायक डाँ दोगने ने किया विकास कार्यो का भुमी पुजन
Barkat Qureshi / Mon, May 12, 2025 / Post views : 264
विधायक डाँ दोगने ने किया विकास कार्यो का भुमी पुजन
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा :- सोमवार को हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम डेडगांव, चारूवा व सोनपुरा पहुंचकर ग्रामिणजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी व तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर ग्रामिणजनों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात हरदा विधायक डॉ. दोगने एवं जनपद अध्यक्ष रानू पटेल द्वारा समस्त कांग्रेसजनों के साथ मिलकर जनपद निधि की 16 लाख रूपये की राशि से स्वीकृत विकास कार्यों ग्राम डेडगांव में रपटा निर्माण, ग्राम चारुवां मे सामुदायिक हाल निर्माण एवं ग्राम सोनपुरा में आंगनवाड़ी भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया। ग्राम को मिली उक्त सौगातों के लिए ग्रामवासियों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने व जनपद अध्यक्ष रानू पटेल का साल-श्रीफल भेट कर पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दशरथ पटेल, सरपंच प्रतिनिधि राकेश पुनासे, संतोष गंगराडे, कमलेश मुकाती, गोविंद मुकाती, चारूवां सरपंच माखन सोलंकी, दीपक सोनी, प्रथमेश जैन, जनपद सदस्य राहुल धारे, बस्कर बाई, कुंवर सिंह, बलदार खान एवं पेकू सारण सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन