Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: विश्व वसुंधरा दिवस" पर चित्रकला व नारा लेखन प्रतियोगिता संपन्न

Barkat Qureshi / Wed, Apr 23, 2025 / Post views : 347

Share:
विश्व वसुंधरा दिवस" पर चित्रकला व नारा लेखन प्रतियोगिता संपन्न हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हर साल 22 अप्रैल को "विश्व वसुंधरा दिवस" मनाया जाता है। यह एक वैश्विक पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और वनों की कटाई जैसे समस्याओं के समाधान के लिए तात्कालिक आवश्यकताओं को प्रदर्शित करता है और सभी व्यक्तियों समुदायों और सरकारों को पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी एस रघुवंशी ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में विश्व वसुंधरा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्लोगन लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रविष्टियों को मूल्यांकन हेतु विकासखंड स्तर पर भेजा गया। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस . रघुवंशी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि धरती पर जीवन सुरक्षित और संतुलित तभी रहेगा जब हम इसके प्राकृतिक संसाधनों का समझदारी से उपयोग करेंगे और सतत विकास के सिद्धांतों को अपनाएंगे और वसुंधरा दिवस वर्तमान और भावी पीढ़ियों के बीच पर्यावरणीय चेतना और संरक्षण की भावना को विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है । इस अवसर पर सभी विद्यालयों में वसुंधरा संरक्षण विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया , जिसमें विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया तथा सभी विद्यालयों में मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें