Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: शालिनी चौहान ने 7 साल की कड़ी मेहनत के बाद ब्लैक बेल्ट जीती

Barkat Qureshi / Mon, Feb 17, 2025 / Post views : 237

Share:

शालिनी चौहान ने 7 साल की कड़ी मेहनत के बाद ब्लैक बेल्ट जीती

टिमरनी: तिनका सामाजिक संस्था टिमरनी द्वारा निशुल्क कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था द्वारा प्रशिक्षित राज्यस्तरीय कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया इस परीक्षा में उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया जिन्होंने काता और कुमिते प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अर्जित किया था। परीक्षा के उपरांत इन खिलाड़ियों को निशुल्क बेल्ट प्रदान की गई तिनका सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रितेश तिवारी ने बताया कि इस विशेष अवसर पर कुल 34 खिलाड़ियों को बेल्ट वितरित की गई। इस कार्यक्रम में शालिनी चौहान ने 7 साल की कड़ी मेहनत के बाद ब्लैक बेल्ट हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त की। सम्मान समारोह में इन खिलाड़ियों को बेल्ट के साथ ट्रैकसूट भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा ग्रोवर, मना मंडलेकर, मोना खरे, अनुपम संगुल्ले, अनीश कहार, एवं कुलदीप ढ़ोके, निधि अहिरवार, पूजा रघुवंशी का विशेष सहयोग रहा तिनका सामाजिक संस्था द्वारा किए जा रहे इस प्रयास से खिलाड़ियों को न केवल आत्मरक्षा का कौशल विकसित करने का अवसर मिल रहा है, बल्कि वे आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास भी हासिल कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें