Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: शासकीय अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं,कलेक्टर श्री सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए निर्देश

Barkat Qureshi / Wed, Jan 22, 2025 / Post views : 300

Share:
शासकीय अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं,कलेक्टर श्री सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए निर्देश हरदा 22 जनवरी 2025, कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी शासकीय अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाए, और उनके पोषण का स्तर सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक गर्भवती महिला का सही समय पर स्वास्थ्य विभाग में पंजीयन हो जाए तथा उसका समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण भी हो जाए । बिना पंजीयन के कोई भी गर्भवती महिला शेष न रहे यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थागत प्रसव शत प्रतिशत हों और किसी भी गर्भवती महिला का प्रसव घर पर नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में विशेष अभियान प्रारंभ कर घर-घर जाकर सर्वे कराया जाए और सर्वे में पाई गई सभी गर्भवती महिलाओं का विधिवत पंजीयन कराया जाए और उन्हें समय पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों के आयुष्मान पंजीयन कराकर उनके कार्ड जारी किए जाएं ताकि उन्हें प्राइवेट अस्पतालों में निशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें