Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, मून्दी में 12 अप्रैल को होगा विशाल महाप्रसादी भंडारा भक्ति, श्रद्धा और सेवा का मिलेगा दिव्य संगम – नगरवासियों को आमंत्रण

Barkat Qureshi / Fri, Apr 11, 2025 / Post views : 234

Share:
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, मून्दी में 12 अप्रैल को होगा विशाल महाप्रसादी भंडारा भक्ति, श्रद्धा और सेवा का मिलेगा दिव्य संगम – नगरवासियों को आमंत्रण नगर के प्रसिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, मून्दी में आगामी शनिवार, दिनांक 12 अप्रैल 2025 को एक विशाल महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह भंडारा प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन समिति एवं समस्त नगरवासी मून्दी की ओर से नगर के सभी श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं धर्मप्रेमी जनों को इस पावन अवसर पर सपरिवार आमंत्रित किया गया है। भक्तों की आस्था का केंद्र माने जाने वाले श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हर वर्ष भंडारे का आयोजन भक्ति और सेवा भाव से किया जाता है। इस वर्ष भी यह परंपरा पूरे उल्लास, श्रद्धा और जनसहयोग से निभाई जा रही है। भंडारे का उद्देश्य सिर्फ भोजन नहीं, भक्ति है भंडारे में भाग लेने वालों को न केवल स्वादिष्ट प्रसादी का लाभ मिलेगा, बल्कि यह एक ऐसा अवसर होगा जहाँ समाज के सभी वर्ग एक साथ बैठकर प्रभु श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमान के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर सकेंगे। भक्ति संदेश: "बजरंग बली के दरबार में जो भी श्रद्धा से आता है, उसका जीवन संकटों से मुक्त हो जाता है।" ॥ जय श्री राम – जय हनुमान

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें