Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: संत श्री आसाराम बापू से प्रेरित होकर उनके अनुयाई द्वारा मनाया मातृ पितृ पूजन दिवस, वैलेंटाइन डे को बताया गलत। बच्चों ने अपने माता, पिता के चरण स्पर्श कर पैर धोकर पीए

Barkat Qureshi / Thu, Jan 30, 2025 / Post views : 334

Share:
संत श्री आसाराम बापू से प्रेरित होकर उनके अनुयाई द्वारा मनाया मातृ पितृ पूजन दिवस, वैलेंटाइन डे को बताया गलत। बच्चों ने अपने माता, पिता के चरण स्पर्श कर पैर धोकर पीए बुरहानपुर। पूज्य संत श्री आसाराम बापू से प्रेरित होकर उनके अनुयाईयों द्वारा सिंधी बस्ती चौराहा स्थित मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। गणेश सोनवने ने बताया कि 14 फरवरी को लोग वेलेंटाइन डे दिवस मनाते हैं, लेकिन यह गलत है। इस दिन को मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाया जाए। वहीं महक पारवानी ने कहा कि आशाराम बापू के प्रेरणा से हम लोग 14 फरवरी के पहले लोगों को इस कार्यक्रम के माध्यम से मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने का आग्रह कर रहे हैं। महक पारवानी ने कहा कि इस भौतिकवादी युग में जहां एक और उच्च शिक्षा प्राप्त करके बालक विदेशों में बड़ी-बड़ी पोस्ट पर जॉब कर रहे हैं, किंतु भारतीय संस्कृति सनातन धर्म की नैतिक शिक्षा के अभाव में वहीं बालक माता-पिता को वृद्धा आश्रम में छोड़ जा रहे हैं, कहीं आपके और हमारे साथ ऐसा ना हो इसी के लिए मानव मात्र के हितेषी संत श्री आसाराम जी बापू के द्वारा विगत कई वर्षों से 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जा रहा है। वहीं अनिल सुखवानी ने कहा कि इस कार्य में सभी ने हिस्सा लेकर माता-पिता के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए और सदैव उनसे जुड़कर उनके सुख दुख में साथ रहने की बात पर भी जोर दिया। इस दौरान बच्चों ने अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर उनके पैर धोकर पीए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें