Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: संविधान गौरव दिवस पर हुई संगोष्ठी,मेरा संविधान मेरा अभियान

Barkat Qureshi / Thu, Jan 23, 2025 / Post views : 292

Share:
संविधान गौरव दिवस पर हुई संगोष्ठी,मेरा संविधान मेरा अभियान संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित मेरा संविधान मेरा अभिमान विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कमल कुंज पर किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग के प्रभारी पंकज जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान में निहित प्रावधानों के अनुसार शत प्रतिशत उसके अनुरूप कार्य कर रही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय में ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पंच तीर्थ का निर्माण कराकर उन्हें सम्मानित किया गया। कांग्रेस लगातार यह आरोप लगाती है कि संविधान खतरे में है जबकि कांग्रेस के द्वारा ही कई बार संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए कार्य किए गए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार लगातार सर्व स्पर्शी सर्व समावेशी आधार पर विकास एवं मानव कल्याण का कार्य कर रही है ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को डॉक्टर साहब के बताए हुए मार्ग पर चलकर संविधान में निहित अपने अधिकार के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी करना चाहिए संविधान में स्पष्ट है कि सिर्फ अधिकार नहीं प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्य पर कार्य करते हुए संविधान की मंशा रूप कार्य करते हुए अपना योगदान देना चाहिए तभी हमारा संविधान और अधिक मजबूत होकर विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने का जो हमें गर्व प्राप्त है उसमें और मजबूती आएगी । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने संविधान गौरव दिवस केंद्र में मोदी सरकार की मंशा अनुसार प्रत्येक ग्राम नगर केंद्र एवं मतदान केंद्रों तक संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आग्रह किया । इस अवसर पर भारत स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाते हुए सुबह बस स्टैंड स्थित प्रतिमा पर सुबह माल्यार्पण किया गया एवं "संविधान गौरव अभियान" की शुरुआत की गई इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह , अभियान के संयोजक मनीष निषोद , सह संयोजक धर्मेंद्र पाल , जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला , श्रीरंग मजूमदार, नितेश बादर मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें