Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सड़क दुर्घटना में घायल दिनेश को उपचार हेतु ‘‘एयर एम्बुलेंस’’ से भोपाल भेजा

Barkat Qureshi / Mon, Apr 28, 2025 / Post views : 291

Share:
सड़क दुर्घटना में घायल दिनेश को उपचार हेतु ‘‘एयर एम्बुलेंस’’ से भोपाल भेजा हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला प्रदेश सरकार ने गंभीर मरीजों को तत्काल बड़े शहरों के उच्च स्तरीय अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘‘पीएम श्री एयर एंबुलेंस’’ योजना प्रारम्भ की है। इस योजना के तहत हरदा जिले के रोलगांव निवासी 27 वर्षीय युवक दिनेश उईके को सोमवार को हरदा से भोपाल के हमीदिया मेडिकल कॉलेज में उच्च स्तरीय उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनेश शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि मल्टीपल फ्रैक्चर होने से दिनेश का हरदा के जिला चिकित्सालय में बेहतर ढंग से उपचार नहीं हो पा रहा था इसलिए एयर एम्बुलेंस की आज ही उन्होने डिमांड की थी, और कुछ ही देर में दिनेश के लिये एयर एंबुलेंस भोपाल से आ गई। एयर एम्बुलेंस से आये डॉक्टर्स ने दिनेश का स्वास्थ्य परीक्षण किया और कुछ ही देर में हरदा स्थित हेलिपेड से दिनेश भोपाल में उच्च स्तरीय उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस से रवाना हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें