Sun 14 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सभी पेयजल योजनाएं शीघ्रता से पूर्ण कर पंचायतों को हस्तांतरित करें

Barkat Qureshi / Fri, Dec 20, 2024 / Post views : 262

Share:
सभी पेयजल योजनाएं शीघ्रता से पूर्ण कर पंचायतों को हस्तांतरित करें कलेक्टर श्री सिंह ने ‘‘जल जीवन मिशन’’ की प्रगति की समीक्षा की हरदा 20 नवंबर 2024/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन सभी पेयजल योजनाओं का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें, और प्रयास करें कि 15 जनवरी तक सभी योजनाएं पूर्ण होकर संबंधित पंचायत को हस्तांतरित हो जाए। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानियां और कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री पवनसुत गुप्ता भी मौजूद थे। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी वर्चुअली शामिल हुए।   कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री गुप्ता को निर्देश दिए कि वे जनपद पंचायतों के सीईओ के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं को पूर्ण कर हस्तांतरित करने की कार्यवाही में गति लाएं। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने एक-एक निर्माण एजेंसी ठेकेदार से विस्तार से चर्चा कर अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और इस माह के अंत तक पेयजल योजना पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होने कार्यपालन यंत्री श्री गुप्ता को निर्देश दिए कि विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों से भी समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि विद्युत कनेक्शन के कारण कोई भी योजना अधूरी न रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें