: समाज कार्य के विद्यार्थियों ने किया ग्रामीण सहभागिता मूल्यांकन
Barkat Qureshi / Sun, Feb 16, 2025 / Post views : 208
समाज कार्य के विद्यार्थियों ने किया ग्रामीण सहभागिता मूल्यांकन
जावर :- मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने ग्राम अटूट भिखारी में शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने संपूर्ण गांव का भ्रमण कर ग्रामीण विकास की प्रक्रिया को समझा और ग्राम पंचायत में नक्शे के माध्यम से ग्रामीण सहभागिता मूल्यांकन किया।
साथ ही विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता हेतु रैली निकाली गई।
इस अध्ययन भ्रमण के दौरान ग्राम सरपंच जागेश्वर फूलमाली, जगदीश सिंह उमट,जन अभियान परिषद से जिला समन्वयक जगदीश पटेल, ब्लॉक समन्वयक राजकुमार मालाकार, तथा मेंटर्स आशीष पटेल, दिलावर सोनरीश, राहुल राठवे, लालू सिंह सोलंकी, श्रीमती श्रद्धा गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही, नवांकुर संस्था से नारायण फरकले और धनपाल सिंह सोलंकी ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस भ्रमण का उद्देश्य ग्रामीण विकास में समुदाय की भागीदारी को समझना और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना था। विद्यार्थियों ने ग्रामीण संरचनाओं, योजनाओं और सामाजिक पहलुओं पर चर्चा की, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
जावर :- मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने ग्राम अटूट भिखारी में शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने संपूर्ण गांव का भ्रमण कर ग्रामीण विकास की प्रक्रिया को समझा और ग्राम पंचायत में नक्शे के माध्यम से ग्रामीण सहभागिता मूल्यांकन किया।
साथ ही विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता हेतु रैली निकाली गई।
इस अध्ययन भ्रमण के दौरान ग्राम सरपंच जागेश्वर फूलमाली, जगदीश सिंह उमट,जन अभियान परिषद से जिला समन्वयक जगदीश पटेल, ब्लॉक समन्वयक राजकुमार मालाकार, तथा मेंटर्स आशीष पटेल, दिलावर सोनरीश, राहुल राठवे, लालू सिंह सोलंकी, श्रीमती श्रद्धा गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही, नवांकुर संस्था से नारायण फरकले और धनपाल सिंह सोलंकी ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस भ्रमण का उद्देश्य ग्रामीण विकास में समुदाय की भागीदारी को समझना और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना था। विद्यार्थियों ने ग्रामीण संरचनाओं, योजनाओं और सामाजिक पहलुओं पर चर्चा की, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।विज्ञापन
विज्ञापन