Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: समारोह पूर्वक मनाया गया 76वां ‘‘गणतंत्र दिवस’’प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली

Barkat Qureshi / Sun, Jan 26, 2025 / Post views : 261

Share:
समारोह पूर्वक मनाया गया 76वां ‘‘गणतंत्र दिवस’’प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली हरदा 26 जनवरी 2025/ 76वां गणतंत्र दिवस हरदा जिले में समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री तथा हरदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर झंडा वंदन किया और इस दौरान आयोजित परेड की सलामी ली। उन्होंने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। प्रभारी मंत्री श्री सारंग ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों और खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री अनुराग पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, वन मंडल अधिकारी श्री अनिल चोपड़ा एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया सहित विभिन्न अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। *विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम* गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने पीटी प्रदर्शन किया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रस्तुति को मिला, जबकि द्वितीय पुरस्कार द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुति को मिला तथा तृतीय पुरस्कार सेंट मेरी स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुति को मिला। इसके अलावा कार्यक्रम में सनफ्लॉवर स्कूल तथा तक्षशिला एकेडमी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। *शासकीय योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी देती झाकियां हुई प्रदर्शित* इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देने वाली झांकियां प्रदर्शित की गई। झांकियों में प्रथम पुरस्कार कृषि विभाग की झांकी को, द्वितीय पुरस्कार स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तथा तृतीय पुरस्कार शिक्षा विभाग की झांकी को दिया गया। कार्यक्रम में इन विभागों के अलावा वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, उद्योग विभाग, उद्यानिकी विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग ने अपनी झांकियां प्रस्तुत की। *सीनियर में एसएएफ को व जूनियर वर्ग में कन्या स्कूल के एनसीसी दल को मिला प्रथम पुरस्कार* कार्यक्रम में आयोजित परेड में सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार विशेष सशस्त्र बल की टुकड़ी को, द्वितीय पुरस्कार होमगार्ड की टुकड़ी को तथा तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस बल की टुकड़ी को दिया गया। जबकि जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं के एनसीसी दल को, द्वितीय पुरस्कार महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बालक वर्ग के एनसीसी दल को तथा तृतीय पुरस्कार शासकीय कन्या विद्यालय के रेड क्रॉस दल की टुकड़ी को दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें