Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सायबर अपराध, महिला अपराध, बाल अपराध, घरेलू हिंसा, यातायात जागरूकता और अनैतिक गतिविध विषयों पर किया जागरुक

Barkat Qureshi / Sun, Feb 2, 2025 / Post views : 204

Share:
जिला पुलिस ने किया घंटाघर क्षेत्र में संवाद सम्मेलन का आयोजन सायबर अपराध, महिला अपराध, बाल अपराध, घरेलू हिंसा, यातायात जागरूकता और अनैतिक गतिविध विषयों पर किया जागरुक जिला पुलिस हरदा द्वारा घंटाघर क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता हेतु एक विशेष जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सायबर अपराध, महिला अपराध, बाल अपराध, घरेलू हिंसा, यातायात जागरूकता और अनैतिक व्यापार जैसे गंभीर अपराधों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित जनता को इन अपराधों से बचाव के उपाय और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्रीमती अर्चना शर्मा SDOP हरदा , डीएसपी महिला सेल अरूणा सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान, महिला थाना प्रभारी अंजना पाटिल पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी साइबर सेल शाखा से आरक्षक कमलेश परिहार, एडवोकेट सुदीप मिश्रा नगर रक्षा समिति मुख्य रक्षक भैयालाल राठौर एवं उनकी टीम उपस्थित रही। इस अवसर पर घंटाघर क्षेत्र के व्यापारी गण क्षेत्र की जनता महिला एवं पुरुष सहित 100-150 लोग कार्यक्रम मे शामिल हुये । कार्यक्रम की मुख्य बातें: साइबर अपराधों से बचाव: ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा और बैंकिंग फ्रॉड से बचने के उपाय। महिला एवं बाल सुरक्षा: घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराध और बाल अधिकारों से संबंधित कानूनी जागरूकता। यातायात नियमों की जानकारी एवं दुर्घटना से बचने के उपाये हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वीडियो प्रस्तुतिकरण: अपराधों की प्रकृति को समझाने के लिए वीडियो क्लिप्स का प्रदर्शन। ग्रामीणों से संवाद एवं उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुनकर समाधान पर चर्चा की गई। ग्राम रक्षा समिति की भूमिका पर चर्चा की गई । एस.डी.ओ.पी. श्रीमती अर्चना शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि “समाज में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस और जनता के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। अपराधों के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।” जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की जनता को न केवल अपराधों के प्रति सतर्क किया गया बल्कि उन्हें जागरूक नागरिक बनने और पुलिस के साथ सहयोग करने का भी संदेश दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें