Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सायबर अपराध, महिला अपराध, बाल अपराध, घरेलू हिंसा, यातायात जागरूकता और अनैतिक गतिविध विषयों पर किया जागरुक

Barkat Qureshi / Sat, Feb 1, 2025 / Post views : 228

Share:
जिला पुलिस ने किया ग्राम रन्हाईकला में संवाद सम्मेलन का आयोजन सायबर अपराध, महिला अपराध, बाल अपराध, घरेलू हिंसा, यातायात जागरूकता और अनैतिक गतिविध विषयों पर किया जागरुक जिला पुलिस हरदा द्वारा ग्राम रन्हाईकला में अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता हेतु एक विशेष जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सायबर अपराध, महिला अपराध, बाल अपराध, घरेलू हिंसा, यातायात जागरूकता और अनैतिक व्यापार जैसे गंभीर अपराधों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों को इन अपराधों से बचाव के उपाय और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, अति. पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महबिया, एसडीओपी श्रीमती अर्चना शर्मा, डीएसपी महिला सेल अरूणा सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले, यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश, रनि. निरीक्षक रजनी गुर्जर , सायबर सेल प्रभारी उमेश ठाकुर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती अनुसुईया देवड़ा, शासकीय मिडिल स्कूल से शिक्षक निमिशा त्यागी, प्रमोद उपाध्याय, एवं ग्राम रक्षा समिति से राजेश पटेल, शिवशंकर पटेल एवं सदस्य ,मिडिल स्कूल से छात्र छात्राये तथा ग्राम से आये महिला एवं पुरुष सहित 300 लोग कार्यक्रम मे शामिल हुये । कार्यक्रम की मुख्य बातें: साइबर अपराधों से बचाव: ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा और बैंकिंग फ्रॉड से बचने के उपाय। महिला एवं बाल सुरक्षा: घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराध और बाल अधिकारों से संबंधित कानूनी जागरूकता। यातायात नियमों की जानकारी एवं दुर्घटना से बचने के उपाये हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वीडियो प्रस्तुतिकरण: अपराधों की प्रकृति को समझाने के लिए वीडियो क्लिप्स का प्रदर्शन। ग्रामीणों से संवाद एवं उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुनकर समाधान पर चर्चा की गई।ग्राम रक्षा समिति की भूमिका पर चर्चा की गई । पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने इस अवसर पर कहा कि “समाज में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस और जनता के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। अपराधों के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।” जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल अपराधों के प्रति सतर्क किया गया बल्कि उन्हें जागरूक नागरिक बनने और पुलिस के साथ सहयोग करने का भी संदेश दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें