Thu 02 Jul 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सिराली | पी.एम. श्री कन्या माध्यमिक शाला में योग दिवस मनाया गया

Barkat Qureshi / Sat, Jun 21, 2025 / Post views : 597

Share:
सिराली | पी.एम. श्री कन्या माध्यमिक शाला में योग दिवस मनाया गया हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला सिराली: पी.एम. श्री कन्या माध्यमिक शाला सिराली में 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय समिति सदस्य श्री रियाज खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मीना शाह ने विद्यार्थियों को योग के महत्व और इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी शांति प्रदान करता है। बच्चों को विभिन्न योगासन भी कराए गए। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधान पाठक शशिकला कनौजिया, शिक्षिका सईदा बी मैडम, प्रमोद मालवीय सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने योग सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई और नियमित योग को अपने जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें