Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सिराली पुलिस का साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का अभियान

Barkat Qureshi / Sat, Feb 8, 2025 / Post views : 294

Share:
सिराली पुलिस का साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का अभियान खुदिया/साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिये मध्यप्रदेश पुलिस का सेफ क्लिक अभियान 01 फरवरी से 11 फरवरी तक चलाया जा रहा विशेष साइबर जागरूकता अभियान सामुदायिक जनसंवाद, जागरूकता रैली, चित्रकला प्रतियोगिता की जा रही आयोजित।सिराली पुलिस द्वारा भी भीड़ भाड़ वाले इलाके,चौराहों पर आमजन को इसके विषय मे जानकारी दी जा रही है, ज्ञात हो कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे सायबर जागरूकता % सेफ क्लिक% अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सायबर जागरूकता अभियान का आयोजन कर स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं आम जनता एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया था अभियान के दौरान साइबर अपराधों की पहचान और रोकथाम के विभिन्न उपाय बताये गए जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड,फिशिंग, हैकिंग एवं सोशल मीडिया से संबंधित सुरक्षा टिप्स शामिल है। डिजिटल ट्रांजेक्शन और पासवर्ड सुरक्षा से संबंधित उपाय भी बताये गए। जिस किसी के साथ भी सायबर संबंधित अपराध हो उसे साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में शिकायत दर्ज करायें। उक्त अभियान के तहत सोमवार को समस्त थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को सायबर संबंधी अपराधों के बारे में जानकारी दी गई शासकीय कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और सुरक्षित इंटरनेट प्रथाओं पर जागरूकता बढाने के लिये क्विज आयोजित किये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें