Sun 14 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सिविल न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को बाल संरक्षण व मौलिक कर्तव्य विषयों पर किया जागरूक

Barkat Qureshi / Fri, Dec 20, 2024 / Post views : 254

Share:
सिविल न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को बाल संरक्षण व मौलिक कर्तव्य विषयों पर किया जागरूक नेपानगर - नेपानगर के केंद्रीय विद्यालय एवं शासकीय महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा विधिक साक्षारता शिविर का आयोजन किया गया।  मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव जी एवं सचिव श्री इंदुकान्त तिवारी जी के मार्गदर्शन में सिविल न्यायालय न्यायाधीश श्री गुरुवेंद्र हूरमाड़े जी ने विधिक साक्षारता शिविर में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बाल संरक्षण कानून की जानकारी देकर शिक्षा का अधिकार, मौलिक कर्तव्य, बच्चो से मैत्रीपूर्ण संबंध, नशा निवारण सहित एसिड अटैक से पीड़ित को सहायता देने जैसे विषयों पर जानकारी देकर परीक्षा में तनावमुक्त रहने एवं मन को एकाग्रत कर सही दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान के.वी प्राचार्य ओमलाल ब्रह्मचारी, कॉलेज प्राचार्य मनीषा साकल्ले, पीएलवी एल.एल लौवंशी, सै. शहजाद अली, महेशचंद्र शिवहरे, सुनील कुलकर्णी, शिक्षक राजू सपकाले, अजय नावरे, भगवतीलाल भील, अरुण चौधरी, भीमेश सहित विद्यार्थी व स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें