: सी एम डां.मोहन यादव ने मूंदी पहॅुच कर दादा गुरू का आर्शीवाद लिया
Barkat Qureshi / Sun, Mar 16, 2025 / Post views : 369
सी एम डां.मोहन यादव ने मूंदी पहॅुच कर दादा गुरू का आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री मूँदी में माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए सम्मलित होकर दादा गुरू का आर्शीवाद लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा ज़िले के मूँदी में अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में सम्मलित होने के लिए शनिवार शाम पांच बजे मूंदी पहुंचे। कृषि उपज मंडी के हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे पलसूद रोड पहुंचे और संत दादा गुरु, का आशीर्वाद लिया। यहां से माता चौक तक मुख्यमंत्री संत दादा गुरु के साथ करीब आधा किलोमीटर तक यात्रा में शामिल हुए।
नगर में इस भव्य नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा का मूंदी नगर वासीयो ने जगह जगह फूलो की बारीश करके स्वागत किया गया। बडी संख्या में आमजनो ने दादा गुरू की चरण वन्दना कर आर्शिवाद लिया।
विभिन्न मंदिरों में पूजन के बाद दादा गुरु विधायक नारायण पटेल के निवास पर अवधुत अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी के ठहरने के लिए बनाई गई कुटिया का फीता काटकर शुभारंभ किया।
माता चौक पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेलीपैड की ओर रवाना होने लगे तो एक चाय विक्रेता संचालकनरेंद्र राठौर ने मुख्यमंत्री से चाय पीने का आग्रह किया तो मुख्यमंत्री ने सहज भाव से आमंत्रण स्वीकार किया और दुकान पर रुककर चाय पीकर चाय की प्रशसा कर भुगतान किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मूंदी आगमन पर आमजन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
दादा गुरू के विधायक निवास पर पहॅुचने पर उनका स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं और भक्तों ने किया। रात में विधायक निवास पर आयोजित धर्म सभा को उन्होंने संबोधित किया। यहां देर रात शहनाज अख्तर की भजन संध्या का बड़ी संख्या में श्रध्दालुओं ने लुत्फ लिया।
शनिवार को मूंदी में रात्रि विश्राम कर रविवार को दादा गुरु का काफिला ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुआ ।
विदित है कि निराहार संत दादा गुरु करीब 1500 दिनों से सिर्फ नर्मदा नर्मदा जल पर निर्भर है।.
महायोगी समर्थ दादा गुरु ने धर्म के जरिए समाज को जोड़कर प्रकृति और मां नर्मदा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।
दादा गुरु ने नर्मदा की अविरल धारा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं तो प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दिन-रात यात्राएं कर रहे हैं। दादा गुरू के साथ सेकडो की संख्या में उनके अनुयायी साथ चल रहे है।
इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, पशु पालन एवं डेयरी राज्यमंत्री श्री लखन पटेल, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल,खंडवा विधायक श्री कंचन तनवे, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, खंडवा महापौर श्रीमती अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, जिला अध्यक्ष राजपाल सिह तोमर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रीतम मंण्डलोई, संभागायुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह,आईजी श्री अनुराग,डीआईजी श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय सहित विभिन्न जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद थे।
मुख्यमंत्री मूँदी में माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए सम्मलित होकर दादा गुरू का आर्शीवाद लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा ज़िले के मूँदी में अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में सम्मलित होने के लिए शनिवार शाम पांच बजे मूंदी पहुंचे। कृषि उपज मंडी के हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे पलसूद रोड पहुंचे और संत दादा गुरु, का आशीर्वाद लिया। यहां से माता चौक तक मुख्यमंत्री संत दादा गुरु के साथ करीब आधा किलोमीटर तक यात्रा में शामिल हुए।
नगर में इस भव्य नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा का मूंदी नगर वासीयो ने जगह जगह फूलो की बारीश करके स्वागत किया गया। बडी संख्या में आमजनो ने दादा गुरू की चरण वन्दना कर आर्शिवाद लिया।
विभिन्न मंदिरों में पूजन के बाद दादा गुरु विधायक नारायण पटेल के निवास पर अवधुत अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी के ठहरने के लिए बनाई गई कुटिया का फीता काटकर शुभारंभ किया।
माता चौक पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेलीपैड की ओर रवाना होने लगे तो एक चाय विक्रेता संचालकनरेंद्र राठौर ने मुख्यमंत्री से चाय पीने का आग्रह किया तो मुख्यमंत्री ने सहज भाव से आमंत्रण स्वीकार किया और दुकान पर रुककर चाय पीकर चाय की प्रशसा कर भुगतान किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मूंदी आगमन पर आमजन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
दादा गुरू के विधायक निवास पर पहॅुचने पर उनका स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं और भक्तों ने किया। रात में विधायक निवास पर आयोजित धर्म सभा को उन्होंने संबोधित किया। यहां देर रात शहनाज अख्तर की भजन संध्या का बड़ी संख्या में श्रध्दालुओं ने लुत्फ लिया।
शनिवार को मूंदी में रात्रि विश्राम कर रविवार को दादा गुरु का काफिला ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुआ ।
विदित है कि निराहार संत दादा गुरु करीब 1500 दिनों से सिर्फ नर्मदा नर्मदा जल पर निर्भर है।.
महायोगी समर्थ दादा गुरु ने धर्म के जरिए समाज को जोड़कर प्रकृति और मां नर्मदा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।
दादा गुरु ने नर्मदा की अविरल धारा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं तो प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दिन-रात यात्राएं कर रहे हैं। दादा गुरू के साथ सेकडो की संख्या में उनके अनुयायी साथ चल रहे है।
इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, पशु पालन एवं डेयरी राज्यमंत्री श्री लखन पटेल, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल,खंडवा विधायक श्री कंचन तनवे, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, खंडवा महापौर श्रीमती अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, जिला अध्यक्ष राजपाल सिह तोमर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रीतम मंण्डलोई, संभागायुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह,आईजी श्री अनुराग,डीआईजी श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय सहित विभिन्न जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद थे।विज्ञापन
विज्ञापन