Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ पर साइबर जागरूकता कार्यशाला संपन्न

Barkat Qureshi / Tue, Feb 11, 2025 / Post views : 396

Share:
सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ पर साइबर जागरूकता कार्यशाला संपन्न हरदा 11 फरवरी 2025/ स्थानीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यशाला आयोजित कर महाविद्यालय एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि इंटरनेट का प्रयोग सोच समझकर करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आज का युग सूचना और जानकारी का युग है। इंटरनेट के जितने लाभ हैं उतना ही इंटरनेट के लापरवाहीपूर्वक प्रयोग से हानियां भी है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरूण सिकरवार, एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री शैलेष दुबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार सहित अन्य प्राध्यापकगण भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों को समझाया कि जब भी कोई साइबर ठगी जैसी स्थिति बने तो साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचित करें। उन्होने कहा कि सोशल मीडिया पर प्राप्त जानकारी पर कभी भी बिना सोचे समझे भरोसा न करें। सोशल मीडिया पर प्राप्त जानकारी भ्रामक और गलत भी हो सकती है। अतः उसकी पुष्टि जरूर कर लें। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि मोबाइल पर आई हुई किसी भी संदिग्ध लिंक को कभी भी ना खोलें। एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री दुबे ने इस अवसर पर पावर पाईन्ट प्रेजेन्टेशन व फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से उपस्थित विद्यार्थियों को साबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से समझाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें