Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सूने मकानों को बना रहे निशाना, मूंदी की कॉलोनियों में बदमाशों का आतंक

Barkat Qureshi / Wed, Jul 30, 2025 / Post views : 349

Share:

🟥 सूने मकानों को बना रहे निशाना, मूंदी की कॉलोनियों में बदमाशों का आतंक

रेवोत्तमा और बालाजी कॉलोनी में एक ही रात तीन ताले टूटे, लोग सहमे

संवाददाता इस्हाक़ गौरी मूंदी

मूंदी नगर की शांत कॉलोनियों में बीती रात बदमाशों ने खौफ का माहौल बना दिया। रेवोत्तमा कॉलोनी और बालाजी कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक तीन ताले तोड़े। हालांकि किसी भी स्थान से बड़ी चोरी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटनाओं ने रहवासियों को चिंतित कर दिया है।   🔴 रेवोत्तमा कॉलोनी में डॉ. गीते के मकान पर पहली वारदात जानकारी के अनुसार, सबसे पहले रेवोत्तमा कॉलोनी में रहने वाले डॉ. मधुसूदन गीते के सूने मकान को निशाना बनाया गया। मकान पर ताला बंद था और उसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने दरवाज़े का ताला तोड़ दिया। हालांकि घर के भीतर से किसी सामान की चोरी नहीं हुई।   🟠 बालाजी कॉलोनी में दो और मकानों पर हमला इसी रात बालाजी कॉलोनी में मनोज अग्रवाल के मकान में रहने वाले किरायेदार राम शास्त्री, जो रेवोत्तमा स्कूल में शिक्षक हैं, उज्जैन दर्शन हेतु परिवार समेत बाहर गए हुए थे। जब वे सुबह 9:30 बजे लौटे तो पाया कि मकान का नकुचा टूटा हुआ था। गनीमत रही कि बदमाश अंदर से कुछ भी ले जाने में सफल नहीं हो सके। तीसरी वारदात भी बालाजी कॉलोनी में ही हुई, जहाँ राहुल चौरे के पुराने किराए के मकान का ताला बदमाशों ने तोड़ा। वे नया मकान लेकर उसमें रहने चले गए थे और पुराने मकान में कुछ सामान शेष था। इसी सूनेपन का लाभ उठाकर बदमाशों ने ताले को निशाना बनाया। ❗ लगातार रेकी कर रहे हैं बदमाश? एक ही रात में तीन घटनाएं इस ओर संकेत करती हैं कि बदमाश पहले से क्षेत्र की रेकी कर रहे थे और सूने मकानों को चुनकर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। बदमाशों को शायद घरों में कोई खास माल नहीं मिला, इसलिए खाली हाथ लौटे। 🛑 रहवासी डरे लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से कॉलोनीवासियों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें