: सेना एवं मानवता के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन, सरपंच महेश जायसवाल ने किया रक्तदान
Barkat Qureshi / Sun, Jun 1, 2025 / Post views : 263
सेना एवं मानवता के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन, सरपंच महेश जायसवाल ने किया रक्तदान
संवाददाता - इस्हाक गौरी, मूंदी
आज रविवार को नर्मदागर में हम फाउंडेशन भारत की नर्मदा नगर शाखा एवं ग्राम पंचायत नर्मदा नगर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री महेश जायसवाल ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन किया और नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
शिविर में एनएचडीसी प्रमुख श्री अजीत कुमार, जनपद सदस्य श्रीमती रूपाली पारौची, हम फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, पंचायत सचिव प्रेमलाल तथा नगर के अन्य गणमान्य नागरिक, व्यापारी और युवा साथी उपस्थित रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लेकर रक्तदान किया।
शाखा अध्यक्ष अखिलेश सेन, संरक्षक महेश साहनी, कमलेश मसादकर, संतोष मानिक, आशीष जायसवाल, राजेश गौर, सीमा मसादकर, रानी गौर, कृष्ण पाल, धमेंद्र पाण्डेय, हमिरा बावरिया सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं महिला पदाधिकारी भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर सरपंच महेश जायसवाल ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा:
“रक्तदान केवल मानवता की सेवा नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा भी है। जब हमारे वीर सैनिक सीमाओं पर देश की रक्षा करते हैं और घायल होते हैं, तब उन्हें तुरंत रक्त की आवश्यकता होती है। हमारा रक्तदान उनके लिए जीवनदायिनी साबित हो सकता है। यह सेना के सम्मान में हमारा छोटा लेकिन सार्थक योगदान है।”
उन्होंने यह भी कहा कि नियमित रक्तदान न सिर्फ जरूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि दाता की हृदय-स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। यह शरीर में आयरन की अधिकता को नियंत्रित करता है, जिससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
हम फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें देश, समाज तथा सेना के प्रति अपने दायित्वों के लिए प्रेरित करना है।
शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
वहीं नगरवासियों से यह विनम्र अपील की गई कि वे समय-समय पर रक्तदान कर देश, समाज और मानवता की सेवा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

वहीं नगरवासियों से यह विनम्र अपील की गई कि वे समय-समय पर रक्तदान कर देश, समाज और मानवता की सेवा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।विज्ञापन
विज्ञापन