Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सैनिकों को बल प्रदान करने आज होगा हनुमान चालीसा पाठ

Barkat Qureshi / Fri, May 9, 2025 / Post views : 244

Share:
सैनिकों को बल प्रदान करने आज होगा हनुमान चालीसा पाठ हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा। ब्राह्मण समाज हरदा द्वारा धर्म जागरण के संकल्प को लेकर विगत तीन वर्षों से प्रत्येक शनिवार सतत जारी साप्ताहिक सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का 130 वां आयोजन जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित श्री महाबली वीर हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया है। ब्राह्मण समाज के धर्म जागरण प्रभारी आचार्य प्रफुल्ल दुबे ने बताया कि हनुमान चालीसा के साप्ताहिक पाठ के 130 वें आयोजन में अभी वर्तमान स्थिति को देखते हुए सभी सनातनी पाठ में शामिल होकर हमारे वीर सैनिकों की शक्तिवर्द्धन और भारत के विजय होने की प्रार्थना करेंगे, जिससे निश्चय ही कम समय में हम विजयी होंगे। पं. दुबे ने बताया कि प्रत्येक शनिवार की तरह ही इस शनिवार भी सायंकाल ठीक 7 बजे हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ कर दिया जावेगा। उन्होंने शनिवार को आयोजित इस विशेष अनुष्ठान में अधिक से अधिक धर्म व राष्ट्रप्रेमियों से उपस्थित होने की अपील की है। महापाठ के बाद शहीद हुए सैनिकों हेतु प्रार्थना भी की जावेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें