: स्कूल विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मे वार्षिक उत्सव मनाया
Barkat Qureshi / Mon, Jan 13, 2025 / Post views : 238
स्कूल विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मे वार्षिक उत्सव मनाया
हरदा:- हरदा जिले के एकमात्र आई.सी.एस.सी. पाठ्यक्रम वाले स्कूल विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पाँचवा वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एल.एन. पाराशर सेवा निवृत प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय हरदा, विशेष अतिथि डॉ. आर.बी. पटेल, डॉ. राम दोगने, अजब सिंह राजपूत सेवा निवृत शिक्षक उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्था के डायेरेक्टर कुणाल दोगने द्वारा समस्त अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढकर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गई। जिसमें मुख्य आकर्षण पेड़ बचाओं थीम और विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम रहे। संस्था के संस्थापक हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों को अच्छी आदतों को ग्रहण करने एवं अपना लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ने और माता-पिता व शिक्षकों का सम्मान करने की सीख दी। कार्यक्रम के अंत में संस्था की प्राचार्या श्रीमती चंद्रलेखा रेडडी द्वारा कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों एवं पालकगणों का संस्था की और से आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन