Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा कलेक्टर श्री जैन हुए सम्मानित

Barkat Qureshi / Wed, Apr 23, 2025 / Post views : 247

Share:
हरदा कलेक्टर श्री जैन हुए सम्मानित हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 23 अप्रैल 2025/ सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि की राशि लक्ष्य से अधिक जमा करने पर प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बुधवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन को सम्मानित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर जनसहयोग से लक्ष्य से अधिक राशि का संग्रहण एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने लक्ष्य से अधिक सहयोग राशि का संग्रहण करने वाले संभागायुक्तों और कलेक्टर्स के प्रयासों की सराहना की तथा सहयोगकर्ताओं का अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि हरदा जिले को सशस्त्र सैनिकों के कल्याण के लिए "सशस्त्र सेना झंडा निधि" के लिए वर्ष 2023-24 में कुल 2,50,800 रूपये जमा कराने का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य के विरूद्ध 226 प्रतिशत राशि अर्थात लगभग 5,67,048 रूपये जमा कराने पर हरदा जिला प्रदेश में जिला तृतीय स्थान पर रहा है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने इस अवसर पर बताया कि हरदा जिला ‘‘झंडा दिवस निधि’’ के लिये लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहण के मामले में पिछले 10 वर्षों से लगातार प्रदेश में ‘‘प्रथम तीन’’ जिलों में शामिल रहकर यह सम्मान प्राप्त करता रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें