Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा के थाना रहटगाँव क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए 04 युवक, डायल- 112/100 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

Barkat Qureshi / Mon, Jan 13, 2025 / Post views : 325

Share:
हरदा के थाना रहटगाँव क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए 04 युवक, डायल- 112/100 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल हरदा के थाना रहटगाँव क्षेत्र में आलमपुर गाँव में तालाब के पास मोटर साईकिल फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 04 युवक घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 13-01-2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रहटगाँव थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक बाबू राव एवं पायलेट सुसेन गौर ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घायल हुए लाल सिंह पिता शिवकरण उम्र 23 वर्ष, शेर सिंह पिता मुन्ना कोरकू उम्र 25 वर्ष, संजू पिता रावकाश उम्र 17 वर्ष तथा अर्जुन पिता स्वर्गीय राम कुमरे उम्र 18 वर्ष सभी निवासी गुलरढाना घायल हो गए थे । डायल-112/100 जवानों ने सभी घायलों एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर टिमरनी अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें