Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा के थाना सिराली क्षेत्र के खुदिया गाँव में रात्रि में 22 वर्षीय युवती ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112/100 एफ आर व्ही ने युवती को अस्पताल पहुँचाया

Barkat Qureshi / Tue, Jan 14, 2025 / Post views : 304

Share:
हरदा के थाना सिराली क्षेत्र के खुदिया गाँव में रात्रि में 22 वर्षीय युवती ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112/100 एफ आर व्ही ने युवती को अस्पताल पहुँचाया हरदा के थाना सिराली क्षेत्र के खुदिया गाँव में एक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 13-01-2025 को रात्रि 10:40 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिराली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सत्येंद्र उईके पायलेट प्रवीण गुर्जर ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 22 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। डायल 112/100 एफ आर व्ही द्वारा युवती को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिराली पहुँचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत युवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया। डायल 112/100 जवानों की तत्परता से युवती को समय पर उपचार मिला।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें