Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा जिले के लिए 27 मार्च को शाम 5 बजे तवा नहर में पानी प्रवाहित किया जाएगा संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न

Barkat Qureshi / Wed, Mar 26, 2025 / Post views : 251

Share:
हरदा जिले के लिए 27 मार्च को शाम 5 बजे तवा नहर में पानी प्रवाहित किया जाएगा संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न हरदा/25,मार्च,2025/ कमिश्‍नर कार्यालय नर्मदापुरम में मंगलवार को नर्मदापुरम संभाग आयुक्‍त श्री कृष्‍ण गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथलेश कुमार शुक्‍ला, डीआईजी श्री आशीष खरे, हरदा कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह, पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ गुरूकरन सिंह, जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री सौजान सिंह रावत, मुख्‍य अभियंता जल संसाधन विभाग श्री राजाराम मीना, संयुक्‍त संचालक कृषि श्री बी.एल बिलैया सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। बैतूल कलेक्‍टर श्री नरेन्‍द्र सूर्यवंशी ऑनलाईन उपस्थित रहे। *बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि हरदा जिले हेतु बायीं तट मुख्य नहर से 27 मार्च 2025 की शाम 05:00 बजे तवा नहर में पानी प्रवाहित किया जाएगा।* सिवनी मालवा की रायगढ, मकढई एवं भिलाडियां नहरों के लिए 1 अप्रैल 2025 की शाम 05:00 बजे से, मिसरोद उपसंभाग डोलरिया के लिए 3 अप्रैल 2025 की शाम 05:00 बजे से, तवा परियोजना संभाग इटारसी के लिए 5 अप्रैल 2025 की शाम 05:00 बजे से तथा पीबीसी संभाग सोहागपुर हेतु दायीं तट मुख्य नहर से किसानों की मांग के अनुसार 05 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के मध्‍य जल प्रवाह शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान मुख्‍य अभियंता जल संसाधन विभाग श्री राजाराम मीना ने बताया कि तवा बांध में 1004 एमसीएम पानी है जिसमें से 838 एमसीएम पानी सिंचाई के लिए उपलब्‍ध रहेगा। कमिश्‍नर श्री कृष्‍ण गोपाल तिवारी ने नहरों की सुरक्षा के लिए पुलिस, जल संसाधन विभाग के अमले, राजस्‍व विभाग के अमले एवं एमपीबी के अमले को संयुक्‍त रूप से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। कमिश्‍नर ने कहा कि संभाग के किसानों को मूंग एवं गेहूं के अलावा मक्‍का की फसल लगाने के लिए भी प्रोत्‍साहित किया जाए। मक्‍का का रकबा भी बढाया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें